महिला हॉकी टीम को मलेशिया से पांच मैचों की शृंखला जीतने का यकीन

कुआलालम्पुर : पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय हॉकी टीम मलेशिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की शृंखला में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया जिसमें उसने मेजबान और विश्व कप […]

कुआलालम्पुर : पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय हॉकी टीम मलेशिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की शृंखला में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी.

गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया जिसमें उसने मेजबान और विश्व कप 2018 कांस्य पदक विजेता को 5-2 से हराया , दो बार ड्रॉ खेला और एक मैच गंवाया.

भारतीय टीम ने विश्व कप उपविजेता आयरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला और 3-0 से उसे हराया. भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा, हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाना संभव नहीं होता. उसके लिये काफी अनुशासन और जिम्मेदारी लेने की जरूरत होती है. मैं इसके लिये मेहनत कर रहा हूं. हमारी चुनौती विरोधी टीम से नहीं बल्कि खुद से है.

पिछली बार भारत और मलेशिया का सामना 2017 एशिया कप में हुआ था जिसमें भारत ने राउंड राबिन लीग 2-0 से और चीन के खिलाफ फाइनल जीता था. दोनों टीमों के बीच मैच हर एक दिन छोड़कर होंगे. फाइनल 11 अप्रैल को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >