फीफा रैंकिंग : भारतीय फुटबॉल टीम और कप्‍तान छेत्री टॉप 100 से बाहर

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप में ग्रुप चरण में लगातार मिली हार के बाद ताजा फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गई. कप्तान सुनील छेत्री की टीम छह पायदान खिसककर 103वें स्थान पर पहुंच गई. उसके 1219 अंक है. भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान […]

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप में ग्रुप चरण में लगातार मिली हार के बाद ताजा फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गई. कप्तान सुनील छेत्री की टीम छह पायदान खिसककर 103वें स्थान पर पहुंच गई.

उसके 1219 अंक है. भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान पर आ गया. भारतीय टीम एशियाई कप में यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गई थी. इसके बाद कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया. भारत को अब फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के ड्रॉ से पहले ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खेलकर अपनी रैंकिंग सुधारनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >