श्रीकांत और समीर हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

कोवलून (हांगकांग) : भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर हांगकांग ओपन विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता चौथे वरीय श्रीकांत ने हमवतन भारतीय एचएस प्रणय को कड़े मुकाबले में 18-21 30-29 21-18 […]

कोवलून (हांगकांग) : भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर हांगकांग ओपन विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता चौथे वरीय श्रीकांत ने हमवतन भारतीय एचएस प्रणय को कड़े मुकाबले में 18-21 30-29 21-18 से हराया. यह मैच एक घंटा और सात मिनट चला. श्रीकांत को अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोतो और थाईलैंड के कांताफोन वांगचारोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना है.

समीर ने अपने ओलंपिक चैंपियन प्रतिद्वंद्वी चेन लोंग के चोट के कारण हटने पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वह शुक्रवार को डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस और स्थानीय दावेदार ली च्युक यू के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे.

पुलेला गोपीचंद अकादमी के दो ट्रेनियों के बीच हुए मैच में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की. पहले गेम में 9-9 पर दोनों बराबर थे जिसके बाद प्रणय ने 14-10 की बढ़त बना ली. श्रीकांत ने वापसी करते हुए स्कोर 15-15 किया लेकिन प्रणय ने धैर्य कायम रखते हुए पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम बेहद करीबी रहा.

ब्रेक के समय श्रीकांत 11-10 से आगे थे लेकिन इसके बाद प्रणय ने 15-12 की बढ़त बना ली. श्रीकांत ने 16-16 पर बराबरी हासिल की जिसके बाद स्कोर 19-19 हुआ. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और श्रीकांत ने 30 अंक की शीर्ष सीमा हासिल करके गेम जीता.

निर्णायक गेम में श्रीकांत ने जोरदार वापसी की. उन्होंने ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बनाई लेकिन प्रणय ने 16-16 पर बराबरी हासिल कर ली लेकिन प्रणय ने गेम जीतकर मैच भी अपने नाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >