जॉन टैरी ने फुटबॉल को कहा, अलविदा

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉन टैरी ने रविवार को फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की. अपने जमाने में इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में एक रहे 37 साल के टैरी ने 78 बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. अपने करियर के दौरान वह ज्यादातर समय तक चेल्सी […]


लंदन :
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉन टैरी ने रविवार को फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की. अपने जमाने में इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में एक रहे 37 साल के टैरी ने 78 बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. अपने करियर के दौरान वह ज्यादातर समय तक चेल्सी क्लब से जुड़े रहे. उन्होंने चेल्सी के लिए 717 मैचों में 67 गोल किये.

पिछले सत्र में उन्होंने दूसरे स्तर की टीम एस्टॉन विला की कप्तानी की थी. उन्हें हालांकि रूस की क्लब स्पार्टक मास्को से खेलने का प्रस्ताव मिला था लेकिन इसे ठुकराते हुए उन्होंने कहा कि रूस जाना उनके परिवार के सही निर्णय नहीं रहेगा. टैरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘फुटबालर के तौर पर 23 साल बिताने के बाद मुझे लगा की खेल से संन्यास लेने का यह सही समय है.’

टैरी को हालांकि राष्ट्रीय टीम से ज्यादा चेल्सी के प्रतिनिधित्व के लिए याद किया जाएगा जिनके रहते टीम ने प्रीमियर लीग और एफए कप के खिताब को पांच-पांच बार जीतने के अलावा एक बार चैम्पियन्स लीग और एक बार यूरोपा लीग का खिताब भी अपने नाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >