सेरेना का स्कैच बनाने पर आस्ट्रेलियाई कार्टूनिस्ट निशाने पर

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कार्टूनिस्ट को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स का कार्टून बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसे हैरी पाटर की लेखिका जेके रोलिंग ने ‘नस्ली और लिंगभेद’ से भरा करार दिया है. मार्क नाइट का यह कार्टून सोमवार को मेलबर्न के हेराल्ड सन समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ. इसमें सेरेना […]

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई कार्टूनिस्ट को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स का कार्टून बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसे हैरी पाटर की लेखिका जेके रोलिंग ने ‘नस्ली और लिंगभेद’ से भरा करार दिया है.

मार्क नाइट का यह कार्टून सोमवार को मेलबर्न के हेराल्ड सन समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ. इसमें सेरेना को अमेरिकी ओपन में अपने टूटे हुए रैकेट पर कूदते हुए दिखाया गया है. पिछले शनिवार को टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायर के साथ सेरेना की तीखी बहस ने टेनिस जगह को हिला दिया था.

इसे भी पढ़ें…

US ओपन : सेरेना विलियम्स ने अंपायर पर लगाया लिंगभेद का आरोप, कहा, मैं बेईमान नहीं

सेरेना को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर 17000 डालर का जुर्माना लगाया गया. इस खिलाड़ी ने पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए दोहरे मापदंड का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें…

नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता, रोते हुए सेरेना ने अंपायर को कहा ‘चोर’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >