US ओपन जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, फेडरर और नडाल ने इस मुकाम तक पहुंचाया

न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के साथ पीट सम्प्रास के 14 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने वाले नोवाक जोकोविच ने कहा कि रोजर फेडरर और रफेल नडाल ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. जोकोविच ने कहा, पीट सम्प्रास महानतम खिलाड़ियों में से एक है. वह मेरे बचपन के हीरो हैं. मैं उन्हें देखकर ही टेनिस खेला […]

न्यूयार्क : अमेरिकी ओपन खिताब के साथ पीट सम्प्रास के 14 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने वाले नोवाक जोकोविच ने कहा कि रोजर फेडरर और रफेल नडाल ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

जोकोविच ने कहा, पीट सम्प्रास महानतम खिलाड़ियों में से एक है. वह मेरे बचपन के हीरो हैं. मैं उन्हें देखकर ही टेनिस खेला करता था. उन्होंने कहा, उनके जितने ग्रैंडस्लैम जीतना मेरे लिये काफी मायने रखता है.

उन्होंने कहा, शायद दस साल पहले मैं यह कहता कि नडाल और फेडरर के दौर में होने से मैं खुश नहीं हूं लेकिन आज मैं कहूंगा कि मैं बहुत खुश हूं. मैं उनकी तरह महसूस करता हूं. उनके साथ प्रतिद्वंद्विता ने मुझे वह खिलाड़ी बनाया जो मैं हूं. इसका श्रेय उनको जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >