चीन से हारकर भारतीय महिला वालीबॉल टीम का अभियान समाप्त

जकार्ता : भारतीय महिला वालीबाल टीम को पूल बी के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे एशियाई खेलों में उसका अभियान समाप्त हो गया. भारत को पूल चरण में अजेय रहे चीन के खिलाफ 18-25 19-25 9-25 से हार झेलनी पड़ी. भारत की […]

जकार्ता : भारतीय महिला वालीबाल टीम को पूल बी के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे एशियाई खेलों में उसका अभियान समाप्त हो गया.

भारत को पूल चरण में अजेय रहे चीन के खिलाफ 18-25 19-25 9-25 से हार झेलनी पड़ी. भारत की एशियाई खेलों में यह लगातार पांचवीं हार है. भारतीय पुरुष टीम रविवार को सातवें से 12वें स्थान के क्लासीफिकेशन क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी.

भारतीय पुरुष टीम पूल एफ में हांगकांग और मालदीव को हराकर दूसरे स्थान पर रही. टीम को लगी चरण में एकमात्र हार कतर के खिलाफ झेलनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >