बोल्ट पेशेवर फुटबालर बनने के सपने के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे

सिडनी : जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट फुटबाल में अपने करियर को लेकर गंभीर है और पेशेवर फुबालर बनने के सपने को को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. वह वहां ए-लीग क्लब के साथ ट्रायल शुरू करेगें. आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन बोल्ट को ए-लीग की क्लब सेंट्रल कोस्ट मारिनेर्स ने खुद […]

सिडनी : जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट फुटबाल में अपने करियर को लेकर गंभीर है और पेशेवर फुबालर बनने के सपने को को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. वह वहां ए-लीग क्लब के साथ ट्रायल शुरू करेगें. आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन बोल्ट को ए-लीग की क्लब सेंट्रल कोस्ट मारिनेर्स ने खुद को साबित करने का मौका दिया दिया जिसके तहत वह टीम से अनिश्चितकाल के लिए जुड़े रहेंगे और अनुबंध प्राप्त करने की कोशिश करेंगे.

दुनिया के सबसे तेज धावक माने जाने वाले बोल्ट ने कहा कि वह पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी बनने को लेकर गंभीर है और दुनिया को दिखाना चाहते है कि वह क्या कर सकते है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हमेशा फुटबाल को लेकर गंभीर रहा हूं और मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि किस चीज का बना हूं। यह हकीकत है. मैं अपने ट्रैक और फील्ड करियर के आखिरी दिनों से कह रहा हूं कि मैं फुटबाल खेलना चहता हूं और मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >