वियतनाम ओपन के फाइनल में हारे जयराम, 75000 डालर इनामी राशि से चूके

हो चि मिन्ह सिटी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम रविवार को यहां 75000 डालर इनामी राशि के वियतनाम ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से हार गये. तीस साल के जयराम को रुस्तावितो ने 28 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराया. जयराम इस सर्किट […]

हो चि मिन्ह सिटी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम रविवार को यहां 75000 डालर इनामी राशि के वियतनाम ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से हार गये.

तीस साल के जयराम को रुस्तावितो ने 28 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराया. जयराम इस सर्किट में लगातार दूसरी बार उपविजेता बने है. पिछले महीने वह वाइट नाइट्स अंतरराष्ट्रीय चैलेंज के फाइनल में हार गये थे.

हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे जयराम ने शनिवार को सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के यू इगाराशी को 21-14, 21-19 से मात दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >