...और भावुक होकर रो पड़ी सेरेना, जानें वजह

लंदन : आठवीं बार विंबलडन जीतने की राह पर बढ़ रहीं सेरेना विलियम्स प्रतियोगिता में अपनी व्यस्तता के चलते अपनी बेटी ओलंपिया के पहले कदम की साक्षी नहीं बन पायीं और इस वजह से भावुक होकर रो पड़ीं. महान अमेरिकी खिलाड़ी अपनी बेटी के साथ यहां आयी हैं लेकिन मैच की तैयारियों के कारण वह […]

लंदन : आठवीं बार विंबलडन जीतने की राह पर बढ़ रहीं सेरेना विलियम्स प्रतियोगिता में अपनी व्यस्तता के चलते अपनी बेटी ओलंपिया के पहले कदम की साक्षी नहीं बन पायीं और इस वजह से भावुक होकर रो पड़ीं.

महान अमेरिकी खिलाड़ी अपनी बेटी के साथ यहां आयी हैं लेकिन मैच की तैयारियों के कारण वह ज्यादातर समय ओलंपिया से दूर रहती हैं. इस वजह से पिछले साल सितंबर में जन्मी ओलंपिया जब पहली बार चली तो मां सेरेना वहां मौजूद नहीं थीं और उन्हें इस बात का मलाल है.

पूर्व विश्व नंबर एक सेरेना ने ट्विटर पर लिखा, जब उसने पहला कदम उठाया तब मैं ट्रेनिंग ले रही थी और उसे चलते हुए नहीं देख पायी। मैं रो पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >