Paris Olympic 2024 Live: आर्चरी रैंकिंग में महिलाओं ने दिखाया दम, टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में

Paris Olympics 2024 Live:का आगाज कल यानी 26 जुलाई से हो रहा है. लेकिन भारत के लिए यह आज यानी 25 जुलाई से ही हो गया है. भारत आज तीरंदाजी के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

Live Updates
8:59 PM. 25 Jul 24 3:29 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: वीमेंस इंडीविजुअल इवेंट में भारत को हाथ लगी निराशा

आर्चरी के वीमेंस इंडीविजुअल इवेंट में भारत की अंकिता भकत 11वें स्थान पर रहीं. उन्हें 666 पॉइंट्स मिले. भजन कौर 22वें स्थान पर रहीं. उन्हें 659 पॉइंट्स मिले. जबकि दीपिका कुमारी 23वें स्थान पर रहीं. उन्हें 658 पॉइंट्स मिले.

8:59 PM. 25 Jul 24 3:29 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: वीमेंस इंडीविजुअल इवेंट में भारत को हाथ लगी निराशा

आर्चरी के वीमेंस इंडीविजुअल इवेंट में भारत की अंकिता भकत 11वें स्थान पर रहीं. उन्हें 666 पॉइंट्स मिले. भजन कौर 22वें स्थान पर रहीं. उन्हें 659 पॉइंट्स मिले. जबकि दीपिका कुमारी 23वें स्थान पर रहीं. उन्हें 658 पॉइंट्स मिले.

8:56 PM. 25 Jul 24 3:26 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: भारत महिला टीम क्वॉर्टर फाइनल में

अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी ने भारत को क्वॉर्टर फाइनल का टिकट दिलाया है. टीम रैंकिंग के हिसाब से भारत इस राउंड में चौथे स्थान पर रहा. भारत के 1983 अंक रहे, जबकि कोरिया ने 2046 अंकों के साथ टॉप किया. चीन और मैक्सिको की टीम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही.

8:53 PM. 25 Jul 24 3:23 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: 12वां सेट समाप्त, दीपिका की पायदान में सुधार

अंकिता भक्त – 54 अंक (10, 9, 9, 9, 9, 8) – 11वां स्थान (कुल: 666)

भजन कौर – 53 अंक (9, 9, 9, 9, 9, 8) – 22वां स्थान (कुल: 659)

दीपिका कुमारी – 57 अंक (10, 10, 10, 10, 9, 8) – 23वां स्थान (कुल: 658)

8:51 PM. 25 Jul 24 3:21 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: 11वां सेट समाप्त, अंकिता टॉप 10 में

अंकिता भक्त – 58 अंक (10, 10, 10, 10, 9, 9) – 8वां स्थान (कुल: 612)

भजन कौर – 56 (X, 10, 10, 9, 9, 8) – 19वां स्थान (कुल: 606)

दीपिका कुमारी – 56 अंक (X, 10, 10, 9, 9, 8) – 26वां स्थान (कुल: 601

8:44 PM. 25 Jul 24 3:14 PM. 25 Jul

Paris Olympic 2024 Live: 10वां सेट समाप्त, भजन को फायदा

अंकिता भक्त – 54 अंक (10, 10, 9, 9, 8, 8) – 12वां स्थान (एजीजी: 554)

भजन कौर – 58 (एक्स, 10, 10, 10, 9, 9) – 21वां स्थान (एजीजी: 550)

दीपिका कुमारी – 55 अंक (10, 10, 9, 9, 9, 8) – 28वां स्थान (एजीजी: 545)

Paris Olympic 2024 Live: पेरिस ओलंपिक का आगाज कल यानी 26 जुलाई से हो रहा है. लेकिन भारत के लिए यह आज यानी 25 जुलाई से ही हो गया है. भारत आज तीरंदाजी के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वहीं ओलंपिक खेलों का उद्घाटन 26 जुलाई (शुक्रवार) को हो रहा है. इस बार ओलंपिक में भारत के तरफ से कुल 117 एथलीट भाग ले रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत के 117 एथलीट कुल 16 खेलों की 69 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. भारत के तरफ से कुल 6 भारतीय तीरंदाज पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 3 पुरुष और तीन महिलाएं हैं. आज मेंस और वुमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होंगे. पहले वुमेन इंडिविजुअल रैकिंग राउंड होगा, जिसमें दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भक्त नजर आएंगी. फिर मेंस इंडिविजुअल रैकिंग राउंड होगा, जिसमें रुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >