पाकिस्तान में पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत, 14 सबसे ऊंची चोटियां फतह कर बने थे दुनिया में मशहूर

दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर हिमस्खलन में दुखद निधन हो गया. उनकी कंपनी ने इसकी पुष्टि की है. पुर्जा 14 सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके थे.

Nirmal Purja Death: दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) में निधन हो गया. उनकी कंपनी एलीट एक्सपेड ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. 30 जुलाई को ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान उनकी टीम बर्फ टूटने के कारण चपेट में आ गई है. हादसे के बाद से टीम के सदस्यों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था.

कंपनी ने जारी किया बयान

एलीट एक्सपेड ने अपने बयान में कहा कि निर्मल पुर्जा की हिमस्खलन में मौत हो गई है. कंपनी के मुताबिक, अभियान में शामिल अन्य सदस्यों के भी जीवित बचने की उम्मीद नहीं है. निर्मल पुर्जा को दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्वतारोहियों में गिना जाता था.

कौन थे निर्मल पुर्जा?

43 वर्षीय निर्मल पुर्जा का जन्म नेपाल में हुआ था. वह पहले ब्रिटिश सेना में गोरखा सैनिक और बाद में स्पेशल फोर्स (SBS) का हिस्सा रहे. सेना छोड़ने के बाद उन्होंने पर्वतारोहण को अपना करियर बनाया और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई.

14 सबसे ऊंची चोटियां चढ़कर बने थे रिकॉर्डधारी

साल 2019 में निर्मल पुर्जा ने सिर्फ 189 दिनों में दुनिया की 14 सबसे ऊंची (8,000 मीटर से अधिक ऊंची) चोटियों पर चढ़ाई पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनकी इस उपलब्धि पर बनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री '14 Peaks: Nothing Is Impossible' ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई. बाद में उनका यह रिकॉर्ड टूट गया, लेकिन पर्वतारोहण की दुनिया में उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा.

K2 पर भी रचा था इतिहास

निर्मल पुर्जा 2021 में उस नेपाली टीम का हिस्सा थे, जिसने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 पर पहली बार सर्दियों में सफल चढ़ाई कर इतिहास रचा था. इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया के महान पर्वतारोहियों की सूची में शामिल कर दिया.

ब्रॉड पीक क्यों है खतरनाक?

ब्रॉड पीक पाकिस्तान के कराकोरम पर्वत क्षेत्र में स्थित है. इसकी ऊंचाई 8,051 मीटर है और यह दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है. यहां मौसम पलभर में बदल जाता है और अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए इसे दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: शॉट पुट में भारत का दबदबा, सोमन राणा का गोल्डन थ्रो; शुभम जुयाल ने जीता सिल्वर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >