धोनी के पास हैं 100 से ज्यादा बाइक्स, जानिए उनकी पसंदीदा मोटरसाइकिलों के बारे में

MS Dhoni Bike Collection: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइक्स हैं. जानें उनकी पहली बाइक से लेकर महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स तक का कलेक्शन.

MS Dhoni Bike Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपने फैंस के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने अपने क्रिकेट करियर के दौरान थे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उन्हें देखने के लिए फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है. फिलहाल वह सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं, लेकिन क्रिकेट के अलावा उनकी एक और पहचान है वो है उनका शानदार बाइक कलेक्शन. धोनी को बचपन से ही मोटरसाइकिलों का काफी शौक रहा है. उनके गैराज में कई महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स के साथ-साथ पुरानी और दुर्लभ मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. यही वजह है कि धोनी को भारत के सबसे बड़े बाइक कलेक्टरों में गिना जाता है.

100 से ज्यादा बाइक्स का है कलेक्शन

धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद बताया था कि उनके पास 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं. हालांकि इनमें से सभी बाइक्स नियमित रूप से चलने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने बताया था कि उनके कलेक्शन में मौजूद करीब 30-35 बाइक्स ही ऐसी हैं, जिन्हें वह समय-समय पर चला पाते हैं. कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में धोनी ने अपने बाइक कलेक्शन के साथ काफी समय बिताया था. उस दौरान उन्होंने अपनी कई बाइक्स की देखभाल की और गैराज में मौजूद मोटरसाइकिलों के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए थे.


पहली बाइक आज भी संभालकर रखी है

धोनी की बाइक लव स्टोरी उनकी पहली मोटरसाइकिल से शुरू होती है. उनकी पहली बाइक Yamaha RD350 थी, जिसे उन्होंने आज भी संभालकर रखा हुआ है. यह बाइक अपने दौर की सबसे लोकप्रिय और पावरफुल मोटरसाइकिलों में शामिल थी. इसके अलावा धोनी के कलेक्शन में पुरानी यादों से जुड़ी राजदूत मोटरसाइकिल भी मौजूद है. राजदूत का भारतीय सड़कों पर कभी अलग ही रुतबा हुआ करता था और धोनी ने इसे अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाया है.

महंगी और दमदार बाइक्स से भरा है धोनी का गैराज

धोनी के बाइक कलेक्शन में कई इंटरनेशनल ब्रांड की शानदार मोटरसाइकिलें शामिल हैं. इनमें सबसे महंगी बाइक्स में से एक Confederate X132 Hellcat बताई जाती है. इसकी कीमत भारत में करीब 47 लाख से 52 लाख रुपये तक बताई जाती है. इसके अलावा धोनी के पास Kawasaki Ninja ZX-14R भी है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये तक बताई जाती है. हालांकि अब यह मॉडल भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है. उनके कलेक्शन में Ducati 1098 जैसी शानदार स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है. यह बाइक अपनी स्पीड, डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए दुनिया भर में मशहूर रही है.


हार्ले डेविडसन से लेकर टीवीएस अपाचे तक शामिल

धोनी के गैराज में सिर्फ महंगी विदेशी बाइक्स ही नहीं, बल्कि भारतीय ब्रांड की मोटरसाइकिलें भी मौजूद हैं. उनके कलेक्शन में Harley-Davidson Fat Boy जैसी क्रूजर बाइक के अलावा TVS Apache RR 310 भी शामिल है. हार्ले डेविडसन फैट बॉय अपनी दमदार बॉडी, क्लासिक डिजाइन और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है. वहीं अपाचे आरआर 310 भारतीय स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है.

कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

धोनी अक्सर अपनी पसंदीदा बाइक्स पर राइड करते नजर आते हैं. वह मौका मिलते ही बाइक लेकर सफर पर निकल जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी कई बार उनके बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं. उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी कई साल पहले सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें धोनी की शानदार कारों और मोटरसाइकिलों की झलक देखने को मिली थी.

इसे भी पढ़े- जडेजा के जाने के बाद CSK की नजर हार्दिक पर? KKR और LSG भी है रेस में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >