मोहम्मद शमी का खास 'शतक', दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले CAB करेगा सम्मानित

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने करियर के अहम पड़ाव पर पहुंचने वाले हैं. 100वें फर्स्ट क्लास मैच के मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) उन्हें खास अंदाज में सम्मानित करेगा. इस सम्मान समारोह में शमी को सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट गेंद, कस्टमाइज्ड जर्सी और चांदी की थाली भेंट की जाएगी.

Mohammed Shami 100 First Class Match: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने फर्स्ट क्लास करियर के एक अहम पड़ाव पर पहुंचने वाले हैं. शमी के 100वें फर्स्ट क्लास मैच के मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) उन्हें खास अंदाज में सम्मानित करेगा. शनिवार को होने वाले इस सम्मान समारोह का आयोजन दलीप ट्रॉफी फाइनल से एक दिन पहले किया जाएगा.

100वें फर्स्ट क्लास मैच की दहलीज पर शमी

मोहम्मद शमी ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान उनके नाम 382 विकेट दर्ज हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 90 रन देकर 8 विकेट है. लंबे घरेलू करियर में शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से लगातार प्रभाव छोड़ा है.

शमी इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा हैं. उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले में शमी ने दोनों पारियों में कुल 5 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026 Final: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होगा फाइनल, वैभव सूर्यवंशी पर फिर रहेंगी नजरें

CAB देगा खास तोहफा

100वें फर्स्ट क्लास मैच की उपलब्धि पर CAB ने शमी के लिए खास सम्मान की तैयारी की है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की ओर से उन्हें सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट गेंद, 100 नंबर की कस्टमाइज्ड जर्सी और चांदी की थाली भेंट की जाएगी.

CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास शमी को सम्मानित करेंगे. उन्होंने PTI से बातचीत में शमी को बंगाल क्रिकेट का गौरव और महान खिलाड़ी बताया. संजय दास ने कहा कि यह राज्य क्रिकेट संघ की ओर से शमी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर छोटा-सा सम्मान है.

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं शमी

मोहम्मद शमी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था. इसके बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी शमी को भारत की तत्काल योजनाओं में जगह नहीं मिली है. हालांकि, वह घरेलू और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.

टीम इंडिया में वापसी पर नजर

35 वर्षीय शमी की कोशिश घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने की होगी. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के फाइनल तक पहुंचने के सफर में उनका प्रदर्शन इस लिहाज से अहम रहा है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए BCCI का प्लान तैयार, शमी-आकिब नबी बाहर; इन 5 पेसर्स पर दांव लगाएगी टीम इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >