जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20I में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में 80 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Jos Buttler Overtakes Rohit Sharma: जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में 80 रन की तूफानी पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

बटलर ने खेली 80 रन की पारी

साउथैम्पटन में खेले गए पहले T20I में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254/4 का विशाल स्कोर बनाया. जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनके साथ हैरी ब्रूक ने नाबाद 114 रन की विस्फोटक पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 60 गेंदों में 128 रन जोड़े.

जोस बटलर की इस पारी के बाद उनके T20I रन 4,292 हो गए. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के 4,231 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: फॉर्म में लौटे संजू, दूसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 2-0 से जीती सीरीज

बटलर के आगे सिर्फ बाबर आजम

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब बटलर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा ने 159 टी20I मैचों में 4,231 रन बनाए थे. उन्होंने जून 2024 में T20I क्रिकेट से संन्यास लिया था. वहीं बटलर ने अपना 161वां टी20I खेलते हुए 4,292 रन पूरे किए. अब उनके आगे पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिनके नाम 145 मैचों में 4,596 रन दर्ज हैं.

टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजटीमT20I मैचरन
बाबर आजमपाकिस्तान1454,596
जोस बटलरइंग्लैंड1614,292
रोहित शर्माभारत1594,231
विराट कोहलीभारत1254,188
पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड1633,895

119 रन से जीता इंग्लैंड

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. जिसमें कप्तान हैरी ब्रूक ने 114 रन की पारी खेली. वहीं जोस बटलर ने 80 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 135 रन ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 119 रन से जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Record: भारत में तीनों फॉर्मेट में 50+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने बुमराह, रिचर्ड नगारवा के रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >