जोस बटलर ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस खास उपलब्धि के साथ ही बटलर टी20 के नए बादशाह बन गए हैं.

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. बुधवार (5 अगस्त) को द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया.

बटलर को पोलार्ड के 14,803 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 22 रन की जरूरत थी. उन्होंने वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रन की तेज पारी खेली और अपनी टीम को सिर्फ 69 गेंदों में 156 रन का लक्ष्य हासिल करा दिया.

14,833 रन के साथ बने नंबर-1

यह बटलर का 522वां टी20 मैच था. इस पारी के बाद उनके नाम 492 पारियों में 14,833 रन हो गए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड अब 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इस सूची में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल (14,562 रन), चौथे पर एलेक्स हेल्स (14,449 रन) और पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर (14,284 रन) हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचरनसर्वोच्च स्कोरशतक / अर्धशतक
1जोस बटलर522*14,833*1319 / 106
2कीरोन पोलार्ड74614,8031042 / 70
3क्रिस गेल46314,562175*22 / 88
4एलेक्स हेल्स52814,449119*7 / 92
5डेविड वॉर्नर43914,284135*10 / 118
6विराट कोहली43014,218122*10 / 110
7जेम्स विंस49113,777129*8 / 89
8शोएब मलिक55713,57195*0 / 83
9क्विंटन डी कॉक45212,654140*9 / 84
10रोहित शर्मा47212,531121*8 / 84

एक और रिकॉर्ड की बराबरी

वेल्श फायर के खिलाफ बटलर की यह मौजूदा सीजन की चौथी फिफ्टी थी. इसके साथ ही उन्होंने द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उनसे पहले केवल डेविड मलान और जेम्स विंस ही एक सीजन में चार बार 50 या उससे अधिक रन बना सके थे.

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड

2022 टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे बटलर ने 160 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4,212 रन बनाए हैं. वहीं IPL में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उनके नाम 4,646 रन, 7 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: भारत दौरे से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >