जसप्रीत बुमराह का कमाल, वनडे में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

Jasprit Bumrah First Ball Wicket: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में रचा इतिहास. पहली गेंद पर बेन डकेट को किया बोल्ड. जानिए पूरी खबर.

Jasprit Bumrah First Ball Wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने गेंद से शानदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया. सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेले जा रहे मुकाबले में बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया. बुमराह की तेज और स्विंग होती गेंद को डकिट समझ नहीं पाए और विकेटकीपर ईशान किशन ने पीछे शानदार कैच पकड़कर उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इस विकेट के साथ बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए.

दूसरे वनडे में खाता भी नहीं खोल पाए

इंग्लैंड के लिए पहले वनडे में बेन डकेट ने 43 गेंदों पर 45 रन की अहम पारी खेली थी और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन दूसरे वनडे में बुमराह के सामने वह टिक नहीं सके.

बुमराह ने बल्ले से भी दिया योगदान

गेंद से कमाल करने से पहले बुमराह ने बल्ले से भी भारत के लिए उपयोगी रन जोड़े. नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. बुमराह ने शॉट्स लगाकर भारत का स्कोर 230 के पार पहुंचाने में मदद की. शानदार अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर के साथ नौवें विकेट के लिए 19 गेंदों में 23 रन जोड़े. पारी के 43वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद के खिलाफ बुमराह ने तीन चौके और एक छक्का लगाकर भारतीय पारी को मजबूती दी.

बड़ी पारी नहीं खेल सके रोहित शर्मा

इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई. उन्होंने आत्मविश्वास से भरी 65 रन की पारी खेली और लंबे समय बाद बल्लेबाजी में सहज नजर आए. उनकी पारी ने भारतीय प्रशंसकों को उनके शानदार दौर की याद दिला दी. हालांकि ओपनर रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही. रोहित एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, जिसका असर भारत के स्कोर पर पड़ा. पूरी भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई.

इसे भी पढ़े- जो रूट ने पलटा मैच, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया; सीरीज 1-1 से बराबर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >