हैरी ब्रूक को आउट करते ही बुमराह ने पूरे किए 150 वनडे विकेट, सबसे कम गेंदों में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

जसप्रीत बुमराह ने अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक को आउट कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने वाले वो तीसरे भारतीय बन गए हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट करके वनडे करियर का 150 विकेट पूरा किया.

सबसे कम गेंद में 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

बुमराह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 10वें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने 90वें वनडे मैच में यह कारनामा किया. खास बात यह है कि बुमराह ने वनडे क्रिकेट में सिर्फ 4,605 गेंदों पर 150 विकेट पूरे किए, जो भारतीय गेंदबाजों में तीसरा सबसे तेज रिकॉर्ड है. उनसे आगे केवल मोहम्मद शमी (4,070 गेंद) और कुलदीप यादव (4,513 गेंद) हैं.

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट बुमराह के नाम

हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही बुमराह ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब इंग्लैंड में 31 वनडे विकेट दर्ज हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा (30 विकेट) को पीछे छोड़ दिया.

वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने 269 मैचों में 334 विकेट लिए थे. वहीं तेज गेंदबाजों में यह रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ (315 विकेट) के नाम दर्ज है.

भारत के लिए वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रमगेंदबाजविकेट
1अनिल कुंबले334
2जवागल श्रीनाथ315
3अजीत अगरकर288
4जहीर खान269
5हरभजन सिंह265
6कपिल देव253
7रवींद्र जडेजा232
8मोहम्मद शमी206
9वेंकटेश प्रसाद196
10कुलदीप यादव194
11इरफान पठान173
12मनोज प्रभाकर157
13रविचंद्रन अश्विन156
14आशीष नेहरा155
15सचिन तेंदुलकर154
16जसप्रीत बुमराह150+

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वनडे में रोहित-विराट की वापसी के साथ उतरी टीम इंडिया; देखें प्लेइंग-11


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >