प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद ईशान किशन हुए भावुक, कहा- यह इनिंग मेरे परिवार को समर्पित

Ishan Kishan: सोमवार को चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद ईशान किशन ने भावुक बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज मैच देखने उनके चचेरे भाई स्टैंड्स में मौजूद थे, जिन्होंने हाल में ही अपनी बहन को खोया है. मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था और मेरी यह पारी उन्हीं को समर्पित है.

Ishan Kishan: मैं बस इस लक्ष्य को सरल रखना चाहता था और आखिरी ओवर तक पिच पर टिके रहना चाहता था. ऐसी चेज में खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी होता है. मेरी कोशिश यही रहती है कि जितने ओवर हो सके उतने ओवर बल्लेबाजी करनी है. यह बात सोमवार को मैच खत्म होने बाद ईशान किशन ने कही.

स्पिन गेंदबाजों को मिल रही थी मदद

पोस्ट मैच इंटरव्यू में ईशान किशन ने कहा की पहली पारी से ही पिच स्पिनर को मदद दे रही थी. विकेट कीपिंग करते वक्त ही मैंने देखा कि धीमी गेंदों पर गेंद रूक कर आ रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर मेरा काम सिर्फ कोशिश करना था और मैच खत्म करना था. इस पिच पर बैटर्स के लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल था. सिंगल्स लेना और बड़े शाॅट खेलना दोनों ही.

ईशान ने खेली मैच विनिंग पारी

चेन्नई द्वारा दिए गए 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ईशान किशन ने ऐसी पारी खेली की उन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया. ईशान ने 47 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाये. 26 गेंदों में 47 रन बनाकर क्लासेन ने उनका अच्छा साथ निभाया.

बल्लेबाजों ने की साहसी बल्लेबाजी

मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि बल्लेबाजों ने काफी साहस के साथ बल्लेबाजी की. 181 इस पिच के हिसाब से काफी अच्छा स्कोर था. बल्लेबाजी काफी कठिन थी और बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया. इस जीत का श्रेय ईशान और क्लासेन की साझेदारी को जाता है, जिन्होंने मिडिल ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की.

स्वयं ऋषि

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के लिए ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >