IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे MS Dhoni? अश्विन के पोस्ट से फैंस में मची खलबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद IPL 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है.

MS Dhoni: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं. मुकाबले के दौरान सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं है. उम्मीद है शायद वो अगले मुकाबले में खेलते दिखें.

इस मुकाबले में नजर न आने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन की बात सही साबित होती दिख रही है. अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए संकेत दिया कि धोनी अब इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज तो ऐसा नहीं होगा! 2027 में? शायद हो जाए. मुझे नहीं लगता कि बैटिंग में कोई बदलाव होगा.”

रविचंद्रन अश्विन के पोस्ट ने यह साफ संकेत दे दिया है कि धोनी इस सीजन में मुकाबला खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि धोनी शायद अगले सीजन 2027 में खेलते दिखें. अश्विन के इस ट्वीट के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है.

IPL 2026 में नहीं खेले हैं एक भी मुकाबला

आईपीएल 2026 में धोनी अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं और वह चेपॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इस मुकाबले के दौरान टॉस के समय रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी के बारे में कहा कि वह टीम के साथ हैं, लेकिन इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि टीम यह मैच जीतेगी और आखिरी मुकाबले में दर्शकों को धोनी मैदान पर दिखेंगे.

स्टेडियम में धोनी की मौजूदगी

हालांकि, राहत की बात यह है कि धोनी मैच के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद है. मैच खत्म होने के बाद वो फैंस के लिए होने वाले लैप ऑफ ऑनर में दिखेंगे. इस दौरान वो पूरी टीम के साथ चेन्नई के दर्शकों का अभिनंदन करेंगे.

यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >