Tim David: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2026 के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. मुकाबले के दौरान टिम डेविड का मजेदार अंदाज देखने को मिला. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में टिम डेविड का एक अलग अंदाज देखने को मिला. आरसीबी के फील्डिंग के दौरान टिम डेविड मैदान में ही बाउंड्री लाइन पर बेफिक्र अंदाज में लेटे हुए नजर आए. मुकाबले के दौरान टिम डेविड अलग ही मूड में नजर आए. जिसके बाद मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मैदान पर उनका यह अंदाज दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की भी बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन शेयर किए. किसी ने लिखा, “आग लगे बस्ती में, डेविड भाई अपनी मस्ती में” तो किसी ने उन्हें टीम के सबसे मनोरंजक खिलाड़ियों में से एक बताया. फैंस लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.
तनाव भरे खेल के बीच मस्ती का पल
क्रिकेट मैदान पर अक्सर खिलाड़ी दबाव और तनाव के बीच खेलते नजर आते हैं, लेकिन ऐसे हल्के-फुल्के पल खेल को और दिलचस्प बना देते हैं. टिम डेविड का यह अंदाज अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुकाबले का हाल
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. बेंगलुरु के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73, विराट कोहली ने 58, देवदत्त पडिक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन बनाए. पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 2 विकेट चटकाए.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 56, मार्कस स्टोइनिस ने 37, सूर्यंश शेडगे ने 35 और कूपर कोनोली ने 37 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2, रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. आरसीबी ने इस मुकाबले को 23 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ली है.
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढ़ें: अर्धशतक के बाद वेंकटेश अय्यर का अनोखा जश्न, थालापती विजय को समर्पित की अपनी पारी
