RCB से हार के बाद भावुक हुईं प्रीति जिंटा, श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

Preity Zinta chat with Shreyas Iyer: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब को 23 रन से हरा दिया है. इस हार के बाद पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और कप्तान श्रेयस अय्यर काफी मायूस नजर आ रहे हैं.

Preity Zinta chat with Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बहुत धमाकेदार तरीके से की थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती 6 मैच लगातार जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी. उस समय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बहुत मजबूत दिख रही थी. लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में पंजाब की किस्मत बदल गई. टीम लगातार 6 मैच हार गई और अब वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

प्रीति जिंटा का टूटा दिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिली हार के बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा काफी उदास नजर आईं. मैच के बाद उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी देर तक मायूस होकर बात करते देखा गया. सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रीति जिंटा को इस तरह उदास देखकर काफी भावुक हो रहे हैं. लगातार मिल रही हार की वजह से पूरी टीम का हौसला टूट गया है.

पंजाब अब दूसरी टीमों के भरोसे

पंजाब किंग्स ने अब तक 13 मैच खेल लिए हैं और उसके पास केवल 13 अंक हैं. टीम का अब सिर्फ एक मैच बचा है. अगर पंजाब अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है, तो उसके ज्यादा से ज्यादा 15 अंक ही हो पाएंगे. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें आसानी से 16 अंकों तक पहुँच सकती हैं. इसका मतलब यह है कि पंजाब किंग्स अब सिर्फ अपने दम पर प्लेऑफ में नहीं पहुँच सकती. उसे खुद तो जीतना ही होगा, साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि दूसरी टीमें अपने मैच हार जाएं. लगातार मिल रही हार की वजह से टीम का भरोसा भी डगमगा गया है.

आरसीबी के खिलाफ मिली हार

धर्मशाला में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 222 रन का बड़ा स्कोर बनाया. आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और वेकेंटश अय्यर ने  शानदार हाफ सेंचुरी लगाई. 223 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बहुत खराब रही और उनके शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए. पंजाब के लिए शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब किंग्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 199 रन ही बना पाई और यह मैच हार गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >