IPL 2027 Auction Date: दिसंबर में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, सामने आई ऑक्शन की तारीख

IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी. तीन साल बाद ऑक्शन भारत लौटेगा. WPL 2027 ऑक्शन 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि में होगा.

IPL 2027 Auction Date: IPL 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और इस बार मामला थोड़ा खास रहने वाला है. अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग का 20 साल पूरा हो जाएगा. BCCI ने 2027 के 20वें IPL संस्करण को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है. इसी बीच खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है.

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी IPL 2027 ऑक्शन

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी. यह 2023-27 चक्र की आखिरी मिनी ऑक्शन होगी. फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए एक और मौका होगा. हालांकि, टीमों को कुछ खाली स्लॉट भरने का ही मौका होगा. जिससे उनकी टीम मजबूत हो जाए.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, जानें किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? शेड्यूल आया सामने

तीन साल बाद भारत लौटेगा ऑक्शन

IPL ऑक्शन के आयोजन स्थल को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले तीन साल में खिलाड़ियों की नीलामी भारत से बाहर हुई है. दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में पिछले तीन ऑक्शन आयोजित किए गए थे. अब IPL 2027 की नीलामी भारत में होगी.

IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने भी भारत में ऑक्शन कराने की इच्छा जताई थी. उन्होंने बताया था कि हर साल भारत में आयोजन की कोशिश होती है, लेकिन शादी के सीजन के कारण उपयुक्त वेन्यू मिलना मुश्किल होता है. इस बार ऑक्शन छोटा होने के कारण भारत में आयोजन की उम्मीद है.

WPL 2027 Auction की तारीख भी तय

उधर महिला प्रीमियर लीग 2027 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा. पांचों फ्रेंचाइजियों को 28 सितंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची देनी होगी. WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. ऑक्शन में टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड को मजबूत करेंगी.

ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar BCCI: अजित अगरकर ने Chief Selector का पद छोड़ने की जताई इच्छा, BCCI को दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >