वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होगी अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी? जडेजा, शमी और भुवनेश्वर की एंट्री की चर्चा तेज

Comeback Of Jadeja, Shami & Bhuwaneswar: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं. रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे सितारों के मैदान पर लौटने की उम्मीद है. जानिए इस संभावित वापसी के पीछे की वजहें और क्या होगा टीम पर असर.

Comeback Of Jadeja, Shami & Bhuwaneswar: एशियन गेम्स के कारण भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बीच वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को भी एक बार फिर भारतीय टीम में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है.

अनुभवी खिलाड़ियों की होगी वापसी!

रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियन गेम्स के चलते भारत के आठ प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में चयनकर्ता अनुभव और संतुलन को ध्यान में रखते हुए अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में जडेजा, शमी और भुवनेश्वर की वापसी को लेकर फिलहाल केवल अटकलें और मीडिया रिपोर्ट्स ही सामने आई हैं. अब सभी की नजरें चयनकर्ताओं के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.

जडेजा की वापसी क्यों मानी जा रही अहम?

रविंद्र जडेजा लंबे समय तक भारतीय वनडे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में रहे हैं. उनकी मौजूदगी टीम को तीनों विभागों में मजबूती देती है. जडेजा न सिर्फ विश्वस्तरीय फील्डर हैं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी और बीच के ओवरों में किफायती लेफ्ट आर्म स्पिन से भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा उनके पास 10 साल से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है, जो युवा खिलाड़ियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

तेज गेंदबाजी में भी अनुभव की जरूरत

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स की व्यस्तता के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर चर्चा तेज हो गई है. यदि ऐसा होता है तो उनके साथ मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं. शमी और भुवनेश्वर का अनुभव भारतीय गेंदबाजी को गहराई और संतुलन देने में अहम भूमिका निभा सकता है.

ये भी पढ़ें:  युजवेंद्र चहल की फिरकी का फिर चला जादू, लगातार दूसरे मैच में चटकाए 2 विकेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >