India vs West Indies ODI कब है? जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी. जानें तीनों मैच की तारीख, समय और वेन्यू. टीम इंडिया की घोषणा.

India West Indies ODI schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी. बीसीसीआई ने भारत के 2026-27 घरेलू सीजन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे.

भारत और वेस्टइंडीज की यह वनडे सीरीज तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेली जाएगी. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी होगी.

ये भी पढ़ें: 2028 में BCCI के 100 साल पूरे होने पर India XI vs Rest of the World XI मैच संभव, तारीख और वेन्यू पर फैसला बाकी

India vs West Indies ODI: तीनों मैच कब होंगे?

बीसीसीआई के मुताबिक, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर, दूसरा मैच 30 सितंबर और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. तीनों मैचों का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे है.

मैचतारीखसमयवेन्यू
पहला ODI27 सितंबर 2026दोपहर 2 बजेतिरुवनंतपुरम
दूसरा ODI30 सितंबर 2026दोपहर 2 बजेगुवाहाटी
तीसरा ODI3 अक्टूबर 2026दोपहर 2 बजेन्यू चंडीगढ़

पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे रविवार, 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 2 बजे शुरू होने का कार्यक्रम है.

दूसरे वनडे की तारीख और वेन्यू

सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में होगा. यह मैच भी दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Rinku Singh के चेहरे वाला iPhone 18 Pro Cover हुआ वायरल? Instamart के पोस्ट पर क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब

तीसरा वनडे कब होगा?

वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. बीसीसीआई के कार्यक्रम के अनुसार इस मैच का समय भी दोपहर 2 बजे है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद क्या होगा?

तीन वनडे मैचों के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा. इसके बाद मैच रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

भारत की ODI टीम में कौन-कौन?

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

ये भी पढ़ें: 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले अगरकर को क्यों छोड़ना पड़ा Chief Selector का पद? Rohit Sharma और VVS लक्ष्मण से जुड़े विवादों की पूरी कहानी

India vs West Indies ODI Schedule: एक नजर में

  • पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, दोपहर 2 बजे, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, दोपहर 2 बजे, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे, न्यू चंडीगढ़

स्रोत: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का आधिकारिक 2026-27 घरेलू सीजन कार्यक्रम और 16 सितंबर 2026 को जारी भारतीय टीम की घोषणा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >