IND vs Hong Kong: सेमीफाइनल पर भारत की नजरें, हांगकांग के खिलाफ मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE?

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग, चीन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला 3 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें कब और कितने बजे होगा भारत का मैच और इसे कहां देख सकते हैं.

India vs Hong Kong China LIVE Streaming: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग, चीन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का मुकाबला 3 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 94 रन से जीता था. अब हांगकांग, चीन के खिलाफ जीत दर्ज करके भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी.

कब और कितने बजे होगा भारत का मैच?

भारत और हांगकांग, चीन के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला गुरुवार, 3 सितंबर को खेला जाएगा. मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा.

भारत बनाम हांगकांग मैच टीवी पर कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए मैच देख सकते हैं.

मोबाइल और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव?

जो दर्शक टीवी पर मैच नहीं देख पाएंगे, वे मोबाइल या अन्य डिवाइस पर सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए भारत बनाम हांगकांग, चीन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: गंभीर-अगरकर से BCCI मांगेगा जवाब? गिल-अय्यर के सामने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होगा मंथन

थाईलैंड के खिलाफ ऐसा रहा था भारत का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया था. इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि, भारत की बल्लेबाजी में एक समय बड़ा विकेटों का पतन देखने को मिला था. टीम ने 20 ओवर में 159/9 रन बनाए थे. हांगकांग के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 1.1 ओवर में बिना रन दिए 3 विकेट लिए. उनके अलावा श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ पर भी गेंदबाजी में नजरें रहेंगी.

हांगकांग, चीन के लिए भी अहम मुकाबला

हांगकांग, चीन को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड के हाथों 6 रन से हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ जीत उसके लिए टूर्नामेंट में वापसी का बड़ा मौका होगी.

India vs Hong Kong China: मैच की पूरी जानकारी

  • मैच: भारत vs हांगकांग, चीन
  • टूर्नामेंट: महिला एशिया कप 2026
  • तारीख: 3 सितंबर 2026, गुरुवार
  • समय: रात 8 बजे IST
  • टॉस: शाम 7:30 बजे
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • TV: Sony Sports Network
  • Live Streaming: Sony LIV ऐप और वेबसाइट

ये भी पढ़ें: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >