Live Updates

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, श्री चरणी को मिली पहली सफलता

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है. यहां देखें लाइव मैच से जुड़ी अपडेट

12:37 PM. 20 Sept 26 6 min ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: श्री चरणी ने बांग्लादेश को दिया तीसरा झटका

श्री चरणी ने निगार सुल्ताना को आउट करके बांग्लादेश को करारा झटका दिया है. 9 रन बनाकर निगार सुल्ताना आउट हो गई. बांग्लादेश का तीसरा विकेट 38 के स्कोर पर गिरा. 6 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए.

12:35 PM. 20 Sept 26 9 min ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: बांग्लादेश का पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गिरा

बांग्लादेश की टीम का शुरुआत में ही 2 विकेट गिर गया. 9 के स्कोर पर जुएरिया और शोभना पवेलियन लौट गई. उसके बाद दिलारा अख्तर और निगार सुल्ताना ने मोर्चा को संभाला.

12:00 PM. 20 Sept 26 43 min ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत ने बनाए 195 रन

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. वहीं हरमनप्रीत ने 40 और स्मृति मंधाना ने 37 रन की पारी खेली. अब भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर होगी.

11:58 AM. 20 Sept 26 46 min ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: शेफाली वर्मा का शतक

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने बल्ले से कोहराम मचा दिया. शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान शेफाली ने 9 छक्के और 3 चौके लगाए.

11:49 AM. 20 Sept 26 55 min ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत का तीसरा विकेट हरमनप्रीत कौर के रूप में गिरा. हरमनप्रीत 40 रन बनाकर आउट हो गई. 179 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा.

11:13 AM. 20 Sept 26 1 hr ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: शेफाली वर्मा का अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन बनाए. भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए.

11:07 AM. 20 Sept 26 1 hr ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम का दूसरा विकेट जी कमलिनी के रूप में गिरा. कमलिनी 3 रन बनाकर आउट हो गई. 85 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा.

10:57 AM. 20 Sept 26 1 hr ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट स्मृति मंधाना के रूप में लगा. मंधाना 37 रन बनाकर आउट हो गई. 72 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा.

10:51 AM. 20 Sept 26 1 hr ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम ने 5वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए. 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए. स्मृति मंधाना 37 और शेफाली वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

10:47 AM. 20 Sept 26 1 hr ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: महिला टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी मंधाना

  • 4765 - स्मृति मंधाना
  • 4758 - सुजी बेट्स
  • 4287 - हरमनप्रीत कौर
  • 4282 - चमारी अटापट्टू
  • 3817 - सोफी डिवाइन
10:35 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पर दरोमदार होगी. दोनों ने बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद है.

10:16 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: बांग्लादेश का प्लेइंग-11

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेट कीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून

10:15 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत का प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

10:14 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में कोई चांस नहीं लेना चाहती है. इस लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

9:56 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: कुछ देर में होगा टॉस

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल का टॉस 10 बजे होगा. अब देखना होगा कि टॉस जीतकर कौन सी टीम क्या करती है.

9:54 AM. 20 Sept 26 2 hrs ago

IND W vs BAN W Live Score, Asian Games 2026 Women's Cricket Semifinal: दूसरे सेमीफाइनल में आपका स्वागत है

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम की नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >