IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा टी20?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले मैच में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. जानिए मैच कब, कहां और फ्री में कैसे देखें.

IND vs ZIM Live Streaming Free: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी.

सीरीज के पहले मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. वैभव ने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर इंग्लैंड के लुई ब्रूस (16 साल 56 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा. ऐसे में दूसरे टी20 में भी क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर इस युवा बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी.

अगर आप भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी.

IND vs ZIM दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा मैच?

यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत और 3 में हार मिली है.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत-जिम्बाब्वे का मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा.

टीवी पर कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जी यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर इस नेटवर्क के जरिए मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, FanCode पर मुकाबला देखने के लिए दर्शकों को पास खरीदना होगा, जिसकी कीमत करीब 35 से 50 रुपये तक हो सकती है.

फ्री में कैसे देखें मैच?

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री-टू-एयर उपलब्ध रहेगा. यानी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दर्शक टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

भारतीय स्क्वाड (Indian Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे स्क्वाड (Zimbabwe Squad)

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, और तफादजवा त्सिगा (विकेटकीपर).

ये भी पढ़ें: 'मां के लिए था वो सेलिब्रेशन', पहले इंटरनेशनल अर्धशतक के बाद भावुक हुए वैभव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >