Ind Vs Sl LIVE: 600वें टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करने का फैसला, यशस्वी और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो—एक्स)
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम है.
लंच तक भारत का स्कोर 101/1
Ind Vs Sl LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाल लिया है. लंच के समय राहुल 32 रन और पडिक्कल 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया है.
अच्छे लय में नजर आ रहे देवदत्त पडिक्कल
प्रभात जयसूर्या की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पडिक्कल ने स्पिन के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़कर गेंद को मिडऑफ के ऊपर से खेल दिया. वह शुरुआत से ही अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. पडिक्कल ने अब तक 10 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 14 रन बना लिए हैं. उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. टीम इंडिया को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
यशस्वी जायसवाल रन आउट
केशरा नुवांथा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए है. रन लेने के दौरान नुवांथा के गेंद रोकने की कोशिश में यशस्वी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए. इस बीच केएल राहुल रन के लिए आगे निकल चुके थे. यशस्वी को गिरता देख राहुल रुक गए, लेकिन बाद में यशस्वी ने दोबारा रन का इशारा किया. दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए और राहुल ने पहले क्रीज में बल्ला पहुंचा दिया. ऐसे में यशस्वी को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है. उन्होंने 37 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे.
10 ओवर के बाद 39 रन के स्कोर पर भारत
टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने संयम दिखाते हुए 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 39 रन बना लिए हैं. यशस्वी 25 रन पर, तो राहुल 13 रन पर खेल रहे हैं.
भारत और श्रीलंका की प्लेयिंग-11 टीम
भारत की प्लेयिंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की प्लेयिंग 11: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंथा, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा.
Ind Vs Sl LIVE: 600वें टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करने का फैसला, यशस्वी और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से गॉल में शुरू हो रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. गॉल के मैदान पर टीम इंडिया के सामने जीत दर्ज करने की चुनौती होगी. भारत पिछले 11 वर्षों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अजेय है और इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा. हालांकि, मेजबान टीम को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भी यह मुकाबला बेहद अहम है. ऐसे में भारत की नजर मजबूत शुरुआत पर होगी.