IND-AFG T20 Black Marketing: भारत-अफगानिस्तान T20 मैचों के बीच टिकट बेचने के आरोप में देर रात 19 गिरफ्तार

IND-AFG T20 Black Marketing: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान टिकटों की अवैध बिक्री पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन. 19 गिरफ्तार, 71 टिकट और ₹7,400 नकद बरामद.

IND-AFG T20 Black Marketing: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की. मैदान पर जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं स्टेडियम के बाहर टिकटों की अवैध बिक्री पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है.

तीन मैच, तीन दिन और टिकटों की कालाबाजारी पर नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए. मैच 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को हुए. इन मैचों के दौरान टिकटों की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया.

ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar BCCI: अजित अगरकर ने Chief Selector का पद छोड़ने की जताई इच्छा, BCCI को दी जानकारी

पुलिस की कार्रवाई स्टेडियम के आसपास के इलाकों तक सीमित नहीं रही. दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, एमजी मार्ग, बीएसजेड मार्ग और जेपीएन पार्क जैसे आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई थी. पुलिस ने खुफिया जानकारी जुटाने के साथ गुप्त निगरानी की और कुछ मामलों में डिकॉय यानी नकली ग्राहक बनकर टिकटों की अवैध बिक्री की पुष्टि की.

सस्ते में टिकट लेकर महंगे दाम पर बेचने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी टिकट कम कीमत पर हासिल करने के बाद उन्हें दर्शकों को ज्यादा कीमत पर दोबारा बेचने की कोशिश कर रहे थे. खासकर तब जब आधिकारिक बिक्री में टिकट उपलब्ध नहीं होते, ऐसे में कुछ लोग मैच देखने के लिए ऊंची कीमत देने को तैयार हो जाते हैं. इसी स्थिति का फायदा उठाकर कथित तौर पर टिकटों की री-सेलिंग की जा रही थी.

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में टिकटों की कालाबाजारी (एक्स)

पुलिस अब बरामद टिकटों के स्रोत और आरोपियों तक उनके पहुंचने की प्रक्रिया की भी जांच कर रही है.

13 एफआईआर में 19 गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई का दिनवार ब्योरा इस तरह है:

  • 14 सितंबर: 4 एफआईआर दर्ज हुईं, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 29 टिकट व ₹3,400 बरामद हुए.
  • 15 सितंबर: 6 एफआईआर दर्ज हुईं. 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 31 टिकट व ₹4,000 बरामद किए गए.
  • 17 सितंबर: 3 एफआईआर दर्ज हुईं. 4 आरोपियों को पकड़ा गया और 11 टिकट बरामद हुए.

इस तरह कुल 13 एफआईआर, 19 गिरफ्तारियां, 71 टिकट और ₹7,400 नकद बरामद हुए.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma CSK Video: ‘मेरी कार भी ऑरेंज है…’ CSK वाले मजाक पर हिटमैन का मजेदार जवाब

आरोपियों पर किस कानून के तहत कार्रवाई?

रिपोर्टों के मुताबिक, इन मामलों में Delhi Prevention of Touting and Malpractices Against Tourists Act, 2010 की धारा 4(C) के तहत कार्रवाई की जा रही है. मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है.

भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान टिकट खरीद-बिक्री, एआई

भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

टिकटों की कालाबाजारी के बीच मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने सीरीज के तीनों मुकाबले जीते. पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने 7-7 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि तीसरे टी20 में भारत ने 127 रन से बड़ी जीत हासिल की.

तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर मुकाबले को खास बना दिया. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >