IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी IN, अभिषेक शर्मा OUT? तीसरे T20I में 3 बदलावों के साथ उतर सकता है भारत

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज जीत ली है. अब आखिरी मुकाबले में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग XI में बड़े बदलाव कर सकता है. वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की उम्मीद है.

IND vs AFG 3rd T20I Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. अब उसकी नजर अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया करने पर होगी.

सीरीज हाथ में होने के कारण तीसरे मुकाबले में टीम मैनेजमेंट कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जिन्हें शुरुआती दोनों मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी संकेत दिए हैं कि आखिरी मैच में बाहर बैठे खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की एंट्री की चर्चा तेज है.

वैभव की एंट्री तो किसकी होगी छुट्टी?

सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. वह अब तक इस सीरीज में बेंच पर रहे हैं. अगर टीम उन्हें दिल्ली में मौका देती है तो भारत में उनका पहला T20I मैच खेलने का इंतजार खत्म हो सकता है. लेकिन वैभव को प्लेइंग XI में शामिल करने के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना होगा. तीसरे मैच में संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते दिख सकते हैं. वैभव की एंट्री से अभिषेक शर्मा को बाहर बैठना होगा. अभिषेक ने दोनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें: Sanju Samson: आलोचना और टीम से बाहर होने पर पहली बार बोले सैमसन, कहा- फिर फेल हुआ तो शोर होगा

बुमराह को मिल सकता है आराम

विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते बुमराह फोटो—एक्स

दूसरा बदलाव गेंदबाजी विभाग में हो सकता है. सीरीज जीतने के बाद टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दे सकता है. उनकी जगह यश ठाकुर को मौका मिल सकता है. यश को हार्षित राणा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था और वह भारत के लिए T20I डेब्यू भी कर चुके हैं.

वाशिंगटन सुंदर की भी हो सकती है वापसी

तीसरा बदलाव ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के रूप में देखने को मिल सकता है. वह शुरुआती दोनों मैचों में नहीं खेले हैं. शिवम दुबे की जगह सुंदर को मौका देकर टीम मैनेजमेंट उन्हें मैच अभ्यास दे सकता है. यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत को इसके बाद जापान के खिलाफ 22 सितंबर को T20I और फिर एशियन गेम्स में खेलना है. ऐसे व्यस्त कार्यक्रम में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना टीम के लिए उपयोगी हो सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi को तीसरे टी20 में भी करना होगा इंतजार? संजू सैमसन की एक पारी ने बदल दिया समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >