Iceland Cricket on Punjab Kings: इस सीजन का सबसे बड़ा झटका पंजाब किंग्स के रूप में लगा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब की टीम इस बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. पंजाब किंग्स के इस तरह टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी हैरान हैं. हद तो तब हो गई जब दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड भी सोशल मीडिया पर पंजाब की टीम का मज़ाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
विदेशी क्रिकेट टीम ने उड़ाया मजाक
आइसलैंड क्रिकेट अपने मज़ाकिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए काफी मशहूर है. इस बार उन्होंने पंजाब किंग्स की हार पर तंज कसते हुए लिखा- पंजाब किंग्स से हमें एक बात सीखने को मिलती है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने टूर्नामेंट की शुरुआत कितनी अच्छी की थी, फर्क इस बात से पड़ता है कि आपने उसका अंत कैसे किया.”
ट्वीट जमकर हो रहा वायरल
आइसलैंड क्रिकेट का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं. असल में, पंजाब की टीम ने इस सीजन के शुरुआती 7 मैचों में लगातार जीतकर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद वे लगातार 6 मैच हार गए और उन्होंने खुद ही अपना खेल बिगाड़ लिया.
पंजाब किंग्स का आईपीएल रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन उसका अब तक का सफर काफी निराशाजनक रहा है. आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में यह टीम सिर्फ 3 बार ही प्लेऑफ (टॉप-4) में पहुंच पाई है. टीम को आज भी अपने पहले खिताब का इंतजार है. पंजाब किंग्स ने दो बार (2014 और 2025) फाइनल मैच खेला है. लेकिन दोनों ही बार उसका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया.
प्लेऑफ की 4 टीमें तय
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों के नाम सामने आ चुके हैं. इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने टॉप-4 में अपनी जगह बनाई है.
यह भी पढ़े- श्रेयस अय्यर की बहन का ‘मजाकिया’ पोस्ट, पंजाब किंग्स को पड़ा भारी
