ICC Champions Trophy Prize Money: इतनी दौलत कि पाकिस्तान रह गया दंग, भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बरसी करोड़ों की बरसात

ICC Champions Trophy Prize Money: फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भी अच्छी खासी पुरस्कार राशि मिली. उपविजेता के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिले.

ICC Champions Trophy Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने न सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया बल्कि शानदार प्राइज मनी भी जीती. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में किस टीम को कितनी इनामी राशि मिली.

तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनी भारतीय टीम

साल 2000 और 2013 के बाद 2025 में भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती. फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ भारतीय टीम को आईसीसी से 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली.

फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को भी बड़ी रकम

फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भी अच्छी खासी पुरस्कार राशि मिली. उपविजेता के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिले.

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी इनाम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों को 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) मिले.

सभी टीमों को मिली न्यूनतम प्राइज मनी

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें शामिल हुई थीं. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को न्यूनतम 125,000 डॉलर (करीब 1.08 करोड़ रुपये) मिले. ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी आईसीसी ने इनाम दिया. ग्रुप चरण में जीतने वाली हर टीम को 34,000 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) की राशि मिली.

पांचवें से आठवें स्थान की टीमों को मिली यह राशि

  • 5वें और 6वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 350,000 डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपये) मिले.
  • 7वें और 8वें स्थान की टीमों को 140,000 डॉलर (लगभग 1.2 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गई.

2017 के मुकाबले 53 गुना ज्यादा प्राइज मनी

गौर करने वाली बात यह है कि इस बार आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि में भारी इजाफा किया. 2017 संस्करण की तुलना में इस बार की प्राइज मनी 53 गुना ज्यादा थी, जिससे यह टूर्नामेंट और भी खास बन गया. भारतीय क्रिकेट टीम की यह जीत न केवल गौरवशाली रही बल्कि इसे आर्थिक रूप से भी बड़ा फायदा हुआ. अब टीम इंडिया की नजरें आगे आने वाले टूर्नामेंट्स पर टिकी रहेंगी.

Also Read: Viral Video: विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के छुए पैर, देखिए ये दिल छू लेने वाला वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >