Untold Stories of Cricketers: मैदान के हीरो, रिश्तों में 'जीरो'? क्रिकेटर्स की वो अनकही दास्तान जो आपने कभी नहीं सुनी

Untold Stories of Cricketers: मशहूर क्रिकेटरों के निजी जीवन में भी उथल-पुथल मची रहती है. जानें कैसे कुछ खिलाड़ियों के रिश्ते विवादों में घिरे और उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ा. उनकी अनकही कहानियों पर एक नज़र.

Untold Stories of Cricketers: कुछ खिलाड़ी अपनी निजी बातों को लोगों से छिपाकर रखते हैं, जबकि कुछ के रिश्तों से जुड़े मामले सामने आ जाते हैं. कई मशहूर क्रिकेटरों को रिश्तों में परेशानी या विवादों के कारण आलोचना झेलनी पड़ी है. कभी उनके निजी संदेश सामने आ गए तो कभी उनके रिश्तों को लेकर मीडिया में खबरें आईं. इन घटनाओं का असर उनकी छवि और उनके परिवार पर भी पड़ा.

जब सुर्खियों में छाई शेन वॉर्न की निजी जिंदगी

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का करियर विवादों से काफी जुड़ा रहा. 2005 की एशेज सीरीज के दौरान, ब्रिटिश मीडिया ने उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सामने रखीं, जिनमें महिलाओं को भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज और उनके विवाहेतर संबंधों का जिक्र था. इस वजह से उनका अपनी पत्नी सिमोन कैलाहन के साथ रिश्ता टूट गया. इसके कई वर्षों बाद, जब वे लिज़ हर्ले के साथ सगाई कर चुके थे, तब भी उन पर एक विवाहित महिला को गुप्त मैसेज भेजने के आरोप लगे, जिसने फिर से उनके निजी जीवन को चर्चा और विवादों में ला दिया.

'एक अश्लील टेक्स्ट' और अचानक खत्म हुई कप्तानी

साल 2021 के अंत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तब सकते में आ गया जब टेस्ट कप्तान टिम पेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. मामला 2017 में एक महिला सहकर्मी को भेजे गए अश्लील टेक्स्ट और तस्वीरों से जुड़ा था. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुरू में इसे आंतरिक जांच के जरिए संभाल लिया था, लेकिन जब 2021 में यह मामला लीक हुआ, तो पेन को मीडिया के सामने अपनी पत्नी बोनी पेन के साथ माफी मांगनी पड़ी. इस घटना ने उनके करियर को एक बड़ा झटका दिया और उन्हें लंबे समय के लिए खेल से ब्रेक लेना पड़ा.

केविन पीटरसन के जीवन का अनकहा सफर

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन भी अपने शुरुआती करियर में निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे थे. उस दौरान वे मॉडल और टीवी पर्सनालिटी कैप्रिस बोरेट के साथ रिश्ते में थे, लेकिन मीडिया में खबरें आईं कि वे पीछे से अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध रख रहे थे. इस धोखे के उजागर होने के बाद कैप्रिस ने उनसे नाता तोड़ लिया. इस विवाद के कारण पीटरसन की 'प्लेबॉय' वाली छवि बन गई थी, जिसे सुधारने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. अंत में 2007 में जेसिका टेलर से शादी के बाद वे एक स्थिर जीवन की ओर बढ़े.

एक विवादित मोड़, जिसने बदल दी अफरीदी की जिंदगी

साल 2000 में पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी अनुशासनहीनता के एक बड़े मामले में घिर गए थे. कराची के एक होटल में अफरीदी को अपने साथियों के साथ कुछ युवतियों के साथ नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया था. हालांकि उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि वे केवल ऑटोग्राफ लेने आई थीं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे स्वीकार नहीं किया. बोर्ड ने खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया और उन पर प्रतिबंध भी लगाया. अफरीदी ने बाद में अपनी पत्नी नादिया के साथ अपने रिश्तों को संभाला और अपने जीवन में स्थिरता लाने का श्रेय अपनी पत्नी को दिया.

इसे भी पढ़े- Pratika Rawal ruled out: ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुईं प्रतिका रावल, प्रिया पुनिया को टीम में मिली जगह



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >