नीट पेपर लीक विवाद के बीच सोशल मीडिया पर छाए गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, जानिए क्या है पूरा मामला

Gautam Gambhir resignation news: नीट पेपर लीक मामले में चल रहे विरोध के बीच, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. यूजर्स ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को क्रिकेट से जोड़ते हुए टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर सवाल उठाए हैं.

Gautam Gambhir resignation news: देश में नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार जारी है. 24 जुलाई, शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही मुद्दा चर्चा में आ गया, जहां कुछ यूजर्स ने शिक्षा मंत्री के विवाद को भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मैनेजमेंट से जोड़ दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर पोस्ट और मीम्स की बाढ़ देखने को मिली. कई क्रिकेट फैंस ने टीम चयन, सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किए जाने और लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दिए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

नीट विवाद से क्रिकेट तक पहुंची सोशल मीडिया बहस

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारी लगातार शिक्षा मंत्रालय और सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को क्रिकेट से जोड़ते हुए गौतम गंभीर पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने गौतम गंभीर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान से पहले गंभीर का इस्तीफा होना चाहिए. कुछ पोस्ट में तो गंभीर की तुलना मजाकिया अंदाज में धर्मेंद्र प्रधान से कर दी गई और उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में असफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया गया. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने दावा किया कि टीम इंडिया के लिए वीवीएस लक्ष्मण बेहतर विकल्प हो सकते हैं और गंभीर को कोच पद से हटाने की मांग की जानी चाहिए.

टीम चयन को लेकर पहले से नाराज हैं फैंस

गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है. इसी रणनीति को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कुछ समर्थक इसे भविष्य की टीम तैयार करने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि कई प्रशंसकों का कहना है कि बड़े मुकाबलों के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी टीम चयन को लेकर कई बार आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं. खासतौर पर सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य और नए खिलाड़ियों के चयन को लेकर फैंस अपनी राय खुलकर रखते रहे हैं.

मीम्स में निकली नाराजगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई मीम्स में शिक्षा और क्रिकेट दोनों मुद्दों को जोड़कर व्यंग्य किया गया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा व्यवस्था और गौतम गंभीर ने क्रिकेट के क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, यह पूरा मुद्दा फिलहाल सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं तक सीमित है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या टीम इंडिया मैनेजमेंट की ओर से गौतम गंभीर या अजीत अगरकर को लेकर किसी तरह की आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़े- ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, चुकाया 23 करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >