Asian Games 2026: फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. भारत का सामना श्रीलंका से होगा. जानें इस महामुकाबले को फ्री में देखने का तरीका.

Free mein kaise dekhe IND vs SL Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा. दोनों टीमों के बीच फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा. अगर आप भी इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानें कब, कहां और कैसे भारत-श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल को टीवी और मोबाइल पर देख सकते हैं.

भारत बनाम श्रीलंका महिला फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम की नजरें खिताब का बचाव करने पर होंगी.

कहां होगा IND W vs SL W मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, आईची नागोया, जापान में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

टीवी पर कहां देखें India vs Sri Lanka Women मैच?

अगर आप भारत-श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

मोबाइल और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

टीवी के अलावा भारत-श्रीलंका महिला फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी. यानी मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर सोनी लिव के जरिए मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा.

फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का मैच?

अगर आप भारत-श्रीलंका महिला क्रिकेट मैच फ्री में टीवी पर देखना चाहते हैं, तो DD Sports और डीडी फ्री डिश पर देख सकते हैं. एशियन गेम्स के सारे मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Shafali Verma Century: जापान में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं शेफाली, भारत ने बांग्लादेश को हराकर कटाया फाइनल का टिकट

भारत के लिए क्यों खास है यह मुकाबला?

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा. खास बात यह है कि हाल ही में विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भी भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे. उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

भारत की महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा.

श्रीलंका की महिला टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी और अनुष्का संजीवनी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: जापान में बिहार के 11 सितारे दिखाएंगे दम, ईशान-वैभव समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >