फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार भारतीय समयानुसार 2:30 बजे रात को फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा. मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेंगी.
फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल खेलने का उसका सपना टूट गया. वहीं इंग्लैंड को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम क्षणों में गोल खाकर 2-1 की हार झेलनी पड़ी.
डेसचैम्प्स का आखिरी मैच
यह मुकाबला फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के लिए बेहद खास होगा. 14 साल तक फ्रांसीसी टीम की कमान संभालने वाले डेसचैम्प्स अपने 187वें और अंतिम मैच में टीम को जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे. उनके नेतृत्व में फ्रांस ने विश्व फुटबॉल में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं.
इतिहास इंग्लैंड के पक्ष में
दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 17 मैच जीते हैं जबकि फ्रांस को 10 जीत मिली हैं और 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हालांकि विश्व कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 2022 के क्वार्टर फाइनल में हुई थी, जहां फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था.
एम्बाप्पे और केन पर रहेंगी नजरें
फ्रांस की उम्मीदें एक बार फिर स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे पर टिकी होंगी, जो लगातार दूसरे विश्व कप गोल्डन बूट की दौड़ में बने हुए हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंगहैम के नेतृत्व में किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखती है.
ऐसी है दोनों टीम की पूरी स्क्वाड
फ्रांस की टीम
गोलकीपर: माइक मैगनन, रॉबिन रिसेर, ब्राइस सांबा.
डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सालिबा, डायोट उपामेकानो.
मिडफील्डर: एन'गोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रैबियोट, ऑरेलियन चौमेनी, वॉरेन जायर-एमरी.
फॉरवर्ड: मैग्नेस अकलिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डेसिरे डौए, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एम्बाप्पे, माइकल ओलिस, मार्कस थुरम.
इंग्लैंड की टीम
गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड.
डिफेंडर: एजरी कोंसा, निको ओ'रेली, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, टिनो लिव्रामेंटो, डैन बर्न, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, जारेल क्वानसाह.
मिडफील्डर: डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहैम, जॉर्डन हेंडरसन, कोबी मेनू, मॉर्गन रोजर्स, एबेरेची एजे.
फॉरवर्ड: बुकायो साका, हैरी केन, मार्कस रैशफोर्ड, एंथनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, नोनी माडुके, इवान टोनी.
ये भी पढ़ें: गोल और असिस्ट बराबर होने पर कौन जीतेगा गोल्डन बूट? जानिए फीफा का टाई-ब्रेकर नियम
