फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा सम्मानित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रंजन कुमार ने खिलाड़ी और उसके माता-पिता को सम्मानित किया.

रांची की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दिव्यानी लिंडा को लिटिल विंग्स स्कूल की ओर से शनिवार को रांची प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया. स्कूल के निदेशक रमेंद्र कुमार ने इस अवसर पर दिव्यानी को तीन साल तक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रंजन कुमार ने खिलाड़ी और उसके माता-पिता को सम्मानित किया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक जगदीश सिंह जग्गू ने बताया कि स्कूल के निदेशक का इस काम के लिए आभार जिन्होंने गरीब और लाचार खिलाड़ी की मदद की और साइकिल प्रदान की. दिव्यानी ने कहा कि इस कार्यक्रम से मुझे ऊर्जा मिलेगी. इस अवसर पर बिरसा कश्यप, समेंद्र लाल, कोच एनरुल हक, राणा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >