CWG 2026 Day 10: ग्लास्गो के रिंग में गूंजा भारत का डंका, एक दिन में 10 फाइनल... 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ रचा इतिहास

एक ही दिन 10 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में उतरे. इनमें से 7 ने स्वर्ण और 3 ने रजत पदक जीते. भारतीय मुक्केबाजों का यह प्रदर्शन केवल पदकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने यह संदेश भी दिया कि अब कॉमनवेल्थ मंच पर भारत सिर्फ चुनौती देने नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने आता है.

12:28 AM. 2 Aug 26 12:28 AM. 2 Aug

नरेंद्र को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

भारत के नरेंद्र बनवाल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 90+ किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। फाइनल मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड के डेमर थॉमस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नरेंद्र की हार के साथ भारत का बॉक्सिंग में आठवां स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन भारतीय मुक्केबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल बॉक्सिंग अभियानों में से एक रहा.

11:30 PM. 1 Aug 26 11:30 PM. 1 Aug

अंकुश ने बॉक्सिंग में दिलाया 7वां गोल्ड

भारत के अंकुश पंघाल ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को बॉक्सिंग का सातवां स्वर्ण पदक दिलाया. शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद अंकुश ने शानदार वापसी की और निर्णायक तीसरे राउंड में 4-1 से जीत दर्ज की. अंतिम राउंड में शिट्टू को नियमों के उल्लंघन पर एक और पॉइंट डिडक्शन वार्निंग भी मिली, जिसका फायदा भारतीय मुक्केबाज ने उठाया. इस जीत के साथ भारत ने अब तक बॉक्सिंग के 9 फाइनल मुकाबलों में 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीत लिए हैं. अब भारत का एक और मुक्केबाज स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरना बाकी है.

11:03 PM. 1 Aug 26 11:03 PM. 1 Aug

सचिन ने जीता गोल्ड

भारत के सचिन सिवाच ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने नामीबिया के ट्रायअगेन मॉर्निंग एनडेवेलो को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराया. पहले दो राउंड के बाद सचिन जजों के स्कोर में 1-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन निर्णायक तीसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत को बॉक्सिंग में छठा स्वर्ण पदक मिला, जबकि अब तक भारतीय मुक्केबाजों ने 6 गोल्ड और 2 सिल्वर अपने नाम कर लिए हैं। अभी भारत के दो और मुक्केबाज स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरने वाले हैं.

10:33 PM. 1 Aug 26 10:33 PM. 1 Aug

लवलीना को मिला चांदी

भारत की स्टार मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं. फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ 1-4 के स्प्लिट फैसले से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

9:59 PM. 1 Aug 26 9:59 PM. 1 Aug

अरुंधति ने जीता सोना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. फाइनल में उन्होंने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और बेहतरीन मुक्केबाजी के दम पर मुकाबला जीत लिया.

9:37 PM. 1 Aug 26 9:37 PM. 1 Aug

प्रिया ने जीता गोल्ड

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला.

9:15 PM. 1 Aug 26 9:15 PM. 1 Aug

साक्षी का गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की मुक्केबाज साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर गोल्ड अपने नाम किया.

9:08 PM. 1 Aug 26 9:08 PM. 1 Aug

अब तक भारत के गोल्ड मेडलिस्ट कौन-कौन हैं?

  • मीराबाई चानू: महिलाओं की 48kg वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनकड़ – महिलाओं का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स
  • दिलीप महादु गावित – पुरुषों की 100m T47 पैरा एथलेटिक्स
  • अस्मिता डे – महिलाओं की -48kg जूडो
  • हर्ष सिंह – पुरुषों की -60kg जूडो
  • प्रीति पवार – महिलाओं की 54kg बॉक्सिंग
  • जैस्मिन लंबोरिया – महिलाओं की 57kg बॉक्सिंग
  • सोमन राणा – पुरुषों का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स
6:44 PM. 1 Aug 26 6:44 PM. 1 Aug

भारत ने आज 10वें दिन अभी तक जीता 7 मेडल

भारत ने 10वें अभी तक 7 मेडल अपने नाम किया. भारत ने 3 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ एक ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

5:45 PM. 1 Aug 26 5:45 PM. 1 Aug

शॉट पुट में भारत को गोल्ड और सिल्वर

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया. शनिवार को पुरुषों की शॉट पुट F57 स्पर्धा में सोमन राणा ने स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक जीतकर भारत को डबल खुशी दी. पहली बार इस स्पर्धा में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए.

सोमन राणा ने 13.40 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया. सोमन राणा का यह स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा एथलेटिक्स में भारत का तीसरा गोल्ड भी है.

5:17 PM. 1 Aug 26 5:17 PM. 1 Aug

जादूमणि सिंह को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा मुक्केबाज जादूमणि सिंह मंडेंगबाम को पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा. शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जेई डिक्सन ने उन्हें हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

22 वर्षीय जादूमणि भारत के लिए दिन के तीसरे बॉक्सिंग फाइनल में उतरे थे. उनसे पहले प्रीति पवार और जैसमीन लांबोरिया स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं और भारत को तीसरे लगातार गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय बॉक्सर को गोल्ड हैट्रिक से रोक दिया.

4:15 PM. 1 Aug 26 4:15 PM. 1 Aug

प्रवीण चितरावेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु को मिला ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए. प्रवीण चितरावेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि सेल्वा प्रभु तिरुमारन ने 16.52 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया.

प्रवीण पूरे मुकाबले में बेहतरीन लय में नजर आए और 16.58 मीटर की छलांग के दम पर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, सेल्वा प्रभु ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 16.52 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत को दूसरा पदक दिलाया.

4:08 PM. 1 Aug 26 4:08 PM. 1 Aug

जैसमीन लंबोरिया का गोल्डन पंच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार (1 अगस्त) को महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की जैसमीन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की अनुभवी मुक्केबाज माइकेला वॉल्श को स्प्लिट डिसीजन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. यह बॉक्सिंग में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल रहा.

प्रीति पवार की गोल्डन जीत के बाद जैसमीन से भी स्वर्ण की उम्मीद थी और उन्होंने उस भरोसे को सही साबित किया. मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने पूरे मुकाबले में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया.

3:53 PM. 1 Aug 26 3:53 PM. 1 Aug

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड

भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 54 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में हराकर भारत को गोल्ड दिलाया. आज बॉक्सिंग में गोल्ड के लिए उतरे 10 भारतीय मुक्केबाजों में भारत का पहला स्वर्ण पदक है.

3:27 PM. 1 Aug 26 3:27 PM. 1 Aug

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन: आज भारतीय मुक्केबाजों का पूरा कार्यक्रम

समयखिलाड़ीस्पर्धामुकाबला
दोपहर 3:30 बजेप्रीतिमहिला 54 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
दोपहर 3:45 बजेजैसमीनमहिला 57 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
शाम 4:15 बजेजादूमणि सिंहपुरुष 55 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 9:00 बजेसाक्षीमहिला 51 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 9:15 बजेप्रियामहिला 60 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 9:30 बजेअरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 9:45 बजेलवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 10:00 बजेसचिनपुरुष 60 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 10:15 बजेअंकुशपुरुष 80 किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
रात 10:30 बजेनरेंद्रपुरुष 90+ किग्राफाइनल (पदक मुकाबला)
3:16 PM. 1 Aug 26 3:16 PM. 1 Aug

CWG 2026 Day 10: ग्लास्गो के रिंग में गूंजा भारत का डंका, एक दिन में 10 फाइनल... 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ रचा इतिहास

ग्लासगो में भारत के लिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. भारतीय बॉक्सिंग दल अब तक के शानदार प्रदर्शन के बाद इतिहास रचने की दहलीज पर है. आज भारत के 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे. ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन पर सभी की नजरें होंगी, जबकि महिला वर्ग में साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया और अरुंधति चौधरी भी स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगी. पुरुष वर्ग में अंकुश पंघाल, जादूमणि सिंह, सचिन सिवाच और नरेंद्र बरवाल भारत की गोल्ड की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे. भारत के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं और आज देश के लिए रिकॉर्ड संख्या में स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >