CSK vs PBKS: चेपॉक में आज होगी रनों की बारिश या स्पिनर्स के जाल में फंसेंगे बल्लेबाज, जानें पिच का पूरा हाल

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने घर यानी चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. राजस्थान से हार झेलने के बाद ऋतुराज एंड कंपनी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. पंजाब की टीम से सामने फॉर्म बरकरार रखने की चुनौती है.

CSK vs PBKS: शुक्रवार शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है. एक तरफ है पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी तरफ है पंजाब किंग्स. चेन्नई की पिच कभी अपनी धीमी रफ्तार के लिए जानी जाती थी. अब ये पिच काफी बदल गई है. अब यहां की मिट्टी बल्लेबाजों के लिए वरदान साबित हो रही है.

पहले बल्लेबाजी करना रहा है फायदेमंद

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर टीम इंडिया ने 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. इससे साफ है कि आज भी चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है. तेज गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं है, लेकिन स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल पलट सकते हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना यहां फायदे का सौदा रहा है, क्योंकि 91 मैचों में से 51 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है. चेन्नई अपनी पिछली हार भुलाना चाहेगी, जबकि पंजाब अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.

दोनो टीमों के प्लेयर्स के नाम

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, हरप्रीत बरार.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), गुरजापनीत सिंह, जैकरी फॉल्क्स, उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर,कार्तिक शर्मा.

ये भी पढ़ें: LSG ने जारी किया अनकट वीडियो, थम गया संजीव गोयनका और ऋषभ पंत विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >