युवराज सिंह को युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर

युवराज सिंह के ऊपर में एक दलित कार्यकर्ता वकील रजत कल्सन ने युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के खिलाफ जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने के मामले में एफ आई आर दर्ज कर लिया है.

भारत के ऑल राउंडर युवराज सिंह के लिए एक बुरी खबर है, दरअसल युवराज सिंह के ऊपर एक दलित कार्यकर्ता सह वकील रजत कल्सन ने युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के खिलाफ जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. यह एफआईआर दरअसल हरियाणा के हिसार में दर्ज हुआ है. जिस शख्स ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उन्होंने रोहित शर्मा के ऊपर भी निशाना साधा है. क्योंकि युवराज के इन बातों पर रोहित भी हंस रहे थे.

क्या है मामला

दरअसल कुछ दिनों पहले युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के लाइव इंस्टाग्राम शो पर कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल के लिए एक जाति सूचक शब्द भंगी का इस्तेमाल किया था. हालांकि युवराज ने यह बातें मजाक मजाक में कही लेकिन यह बात एक विशेष समुदाय के लोगों को अच्छी नहीं लगी. उन्हें लगा कि यह हमारी जाति का अपमान कर रहा है. इस वजह से उन्होंने युवराज सिंह से माफी मांगने की भी अपील की थी. लेकिन युवराज सिंह के तरफ से इस मामले को लेकर कोई सफाई नहीं आई.

गिरफ़्तारी की हुई मांग

वकील रजत ने इस युवराज सिंह के इस बयान के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है. इस पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि मुझे युवराज सिंह पर शिकायत मिली है. और डीएसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं. अगर आरोपी दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: उथप्पा का खुलासा, कभी आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन इन वजहों से नहीं किया
ट्विटर पर युवराज माफी मांगों कर चुका है ट्रेंड

बता दें कि युवराज सिंह माफी मांगों ट्विटर पर ट्रेंड कर चुका है. जिसमें कई लोगों ने उनके इस बातचीत पर अपत्ति जाहिर की थी. कई लोगों ने यहां तक कह दिया था कि मैं युवराज का बहुत बड़ा फैन था लेकिन मुझे नहीं पता था कि युवराज सिंह इतने बड़े जातिवादी हैं.

अफरीदी को मदद की अपील पर भी फंस चुके हैं युवराज सिंह

बता दें कि युवराज सिंह ने पहली बार ये आलोचना नहीं झेला है. उससे पहले भी वो अफरीदी फाउंडडेशन की मदद की अपील की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार हो चुके हैं. हालांकि तब युवराज सिंह ने अफरीदी की आलोचना करके मामले को शांत कर दिया था. उन्होंने कहा था कि मैंने गलती की कि मैं उनके लिए लोगों से मदद की अपील की थी. दरअसल अफरीदी उस वक्त कश्मीर के मुद्दे और प्रधान मंत्री मोदी के ऊपर विवादित टिप्पणी की थी, इस पर कई और खिलाड़ियों ने युवराज सिंह का साथ देते हुए अफरीदी की आलोचना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >