बंगलुरु की जीत मुंबई की हार, फाइनल में पहुंची दिल्ली, WPL में हुआ जबरदस्त खेल

WPL 2025: मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में बंगलुरु ने 11 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ दिल्ली वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है.

WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने कप्तान स्मृति मंधाना और एलिस पैरी के शानदार प्रदर्शन के बाद स्नेह राणा की धारदार गेंदबाजी की बदौलत महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अंतिम लीग मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियन्स (MI) को 11 रन से हरा दिया. पिछली बार की चैंपियन बंगलुरु के लिए प्रीमियर लीग की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन इस जीत के साथ आरसीबी ने अपने अभियान का अंत सांत्वना भरी जीत के साथ किया.

मुंबई की इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में जगह बना ली है, जो 15 मार्च को खेला जाएगा. मुंबई और गुजरात जाइंट्स के बीच अब 13 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा. दिल्ली ने 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. मुंबई के भी 10 अंक रहे, लेकिन दिल्ली ने 0.396 के बेहतर नेट रन रेट के कारण पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई का नेट रन रेट 0.192 रहा. इस जीत के बाद आरसीबी ने पांच टीमों की तालिका में अपने अभियान का अंत चौथे स्थान पर किया.

मंधाना और पेरी ने शानदार बल्लेबाजी की

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. कप्तान स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. उन्होंने एलिस पैरी के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. पैरी ने 38 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. रिचा घोष ने 36 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी ने अंतिम पांच ओवर में 70 रन जोड़े. मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने 37 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अमेलिया केर ने 47 रन देकर एक विकेट चटकाया.

नैट स्किवर ब्रंट की फिफ्टी नहीं आई काम

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले में 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए. स्नेह राणा ने हेली मैथ्यूज (19) और अमेलिया केर (9) को पवेलियन भेजकर मुंबई को शुरू में ही झटका दे दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए, लेकिन किम गार्थ ने उन्हें विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच करा दिया. नैट स्किवर ब्रंट ने एक छोर संभाले रखा और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 35 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. हालांकि, एलिस पैरी ने उन्हें 15वें ओवर में कैच करा दिया, जिससे मुंबई की जीत की उम्मीदें कमजोर हो गईं.

13 मार्च को होगा दूसरे फाइनलिस्ट का चयन

मुंबई को अंतिम पांच ओवर में 71 रन की जरूरत थी, लेकिन स्नेह राणा ने यस्तिका भाटिया (4) को आउट कर मुंबई की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं. मुंबई की टीम नैट स्किवर ब्रंट के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन ही बना सकी और 11 रन से हार गई. इस जीत के साथ आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ अपना अभियान जीत के साथ समाप्त किया. अब 13 मार्च को मुंबई और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा, इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. दिल्ली की टीम ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान को दिया बहुत बड़ा झटका, शिकायत करते थक जाएगा फिर भी नहीं होगी सुनवाई

ये भी पढ़ें: Video: केएल राहुल ने कर दिया ऐसा काम, स्टेज पर सबके सामने ही खिल्ली उड़ाने लगे विराट कोहली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >