WPL 2023 Final Live Streaming: आज दिल्ली और मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी भिड़ंत मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में होगा. यहां जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

WPL 2023 Final DC-W vs MI-W Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) 2023 में आज (26 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में होगा. डबल्यूपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने के लिए दोनों टीमें बेताब हैं. ऐसे यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. तो आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस फाइनल मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां किया जाएगा और आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे.

यूपी को हराकर मुंबई पहुंची फाइनल में

मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनाई है. टीम ने 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की. वहीं, हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस ने भी ग्रुप स्टेज में 8 में से 6 मैच जीते लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली आगे रही. जिसके बाद मुंबई की टीम ने एलिमिनेटर मैच में यूपी वारियर्स को 72 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों टीमों के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह फाइनल काफी रोमांचक होने वाला है.

कब और कहां देखें लाइव?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2023 फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इन मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप फ्री में देखा जा सकता है.

Also Read: WPL 2023: यूपी को हराकर मुंबई पहुंची फाइनल में, वोंग ने पहली हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, देखें PHOTOS
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरीजनने कप्प, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हैली मेथ्युज, नताली सिवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकार, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमाईरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >