कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा विश्व एकादश और एशिया एकादश का मैच

मैच 21 और 22 मार्च को ढाका में खेले जाने थे और इसमें विराट कोहली, लेसिथ मलिंगा और क्रिस गेल जैसे स्टार क्रिकेटरों ने भाग लेना था.

ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाले विश्व एकादश और एशिया एकादश के मैचों को कोरोना वायरस के कारण बुधवार को स्थगित कर दिया.

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ये मैच 21 और 22 मार्च को ढाका में खेले जाने थे और इसमें विराट कोहली, लेसिथ मलिंगा और क्रिस गेल जैसे स्टार क्रिकेटरों को भाग लेना था. बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि जिन्हें खेलना है वे यहां आ पाएं या मैचों के बाद वापस लौट सकें.

उन्होंने कहा, कई तरह की पाबंदियां है और इसलिए हमने मैचों को स्थगित कर दिया है। हम परिस्थिति का आकलन करने के बाद एक महीने बाद इनका आयोजन करेंगे. फिलहाल इन्हें टाल दिया गया है. हसन ने कहा कि मैचों को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >