World Cup: जानें, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के मैच से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग 11

विश्व कप का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को खेला जाना है. मैच से पहले चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वनडे में कितनी बार आमने सामने हो चुकी है और किसने कितने मुकाबले जीते हैं और आज के मुकाबले में दोनों टीम के संभावित प्लेइंग 11

विश्व कप 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दो बजे खेला जाएगा. ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका खेला जाना है. एक टीम अपना पहला मैच जीतकर तो एक टीम अपना पहला मैच हारकर गुरुवार को लखनऊ में आमने सामने होगी. ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला भारत से चेन्नई में आठ अक्टूबर को हार गया था. वहीं साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की थी. चलिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

इस मैदान पर अभी तक अधिक मुकाबले नहीं खेले गए हैं. यहां की पिच बल्लेबाजों को बहुत परेशान करती हैं. इस मैदान पर अधिक रन बनाना काफी मुश्किल होता है.  अभी तक में हुए चार वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 220 रन है. इस पिच पर अभी तक में 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम वनडे मैच जीती है, तो 2 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है. इस पिच पर अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर 253/5 है, जो वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था. वहीं, इस मैदान का सबसे कम वनडे स्कोर 194 रनों का है, जो अफगानिस्तान ने 2019 में बनाया था.

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 108 वनडे मैच खेले गए हैं.  इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 50 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है, एक मैच का परिणाम नहीं निकला और तीन मैच टाई रहे हैं.

कुल खेले गए मैच: 108

ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए मैच: 50

दक्षिण अफ्रीका द्वारा जीते गए मैच: 54

मैच टाई: 3

बिना परिणाम वाले मैच: 1

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

  • डेविड वार्नर

  • मिशेल मार्श

  • स्टीव स्मिथ

  • मार्नस लाबुशेन

  • ग्लेन मैक्सवेल

  • एलेक्स कैरी

  • मार्कस स्टोइनिस

  • पैट कमिंस (कप्तान)

  • मिशेल स्टार्क

  • एडम जम्पा

  • जोश हेजलवुड

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

  • क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)

  • तेम्बा बावुमा (कप्तान)

  • रासी वान डेर डुसेन

  • एडेन मार्कराम

  • हेनरिक क्लासेन

  • डेविड मिलर

  • मार्को जेनसन

  • गेराल्ड कोएत्जी

  • केशव महाराज

  • कैगिसो रबाडा

  • लुंगी एनगिडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >