रवींद्र जडेजा के लिए लकी बनी उनकी पत्नी रिवाबा, मैच देखने आयीं तो लगा दिया जीत का चौका

आईसीसी विश्व कप 2023 का 21 वां मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा दिया है. मैच देखने रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी आयी थी, उन्होंने भी टीम इंडिया और जडेजा को खूब उत्साहित किया.

1 / 1
रवींद्र जडेजा के लिए लकी बनी उनकी पत्नी रिवाबा, मैच देखने आयीं तो लगा दिया जीत का चौका
फुल स्क्रीन में देखें

Dharamshala: India’s Ravindra Jadeja and Mohammed Shami meet New Zealand’s players after winning the ICC Men’s World Cup ODI cricket match against New Zealand, at HPCA Stadium, Dharamshala, Sunday, Oct. 22, 2023.(PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_22_2023_000553A)

रवींद्र जडेजा के लिए लकी बनी उनकी पत्नी रिवाबा, मैच देखने आयीं तो लगा दिया जीत का चौका

आईसीसी विश्व कप 2023 का 21 वां मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा दिया है. यह धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया.

कोहली ने मैच को जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया था. लेकिन जीत से चंद कदम दूर वो आउट हो गये. रही सही कसर रविंद्र जडेजा ने टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचाकर पूरी कर दी.

कोहली ने मैच जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था. लेकिन जीत से पहले वो आउट हो गये. अब सारा दारोमदार जडेजा पर था. लेकिन जडेजा ने करोड़ों लोगों को निराश नहीं किया और चौका लगाकर जीत दिला दी.

मैच देखने रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी आयी थी, उन्होंने भी टीम इंडिया और जडेजा को खूब उत्साहित किया.

रविंद्र जडेजा के एक कैच छोड़ने पर रिबावा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र की एक शॉट जिपर रवींद्र जडेजा से कैच छूट गया. इसपर रिबावा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बता दें, रिवाबा राजनीति से जुड़ी हैं. वो  बीजेपी की नेता है. और जामनगर नॉर्थ से विधायक भी है. आज मैच देखने वो भी धर्मशाला पहुंची हैं.

रिवाबा जडेजा का असली रीवा सोलंकी है, लेकिन शादी के बाद वे रिवाबा जडेजा के रूप में ही जानी जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >