World Cup: भारत की जीत के बाद, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपलोड किये कई मीम्स, देखें तस्वीरें

विश्व कप 2023 मुकाबले के दौरान भारत ने अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेला. भारत ने बांगलादेश के ऊपर सात विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद से सभी क्रिकेट समर्थक मुकाबले से जुड़ी मिम्स सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगें. आप उन तस्वीरों को निचें देख सकते हैं.

भारत ने विश्व कप में चौथी बार जीत दर्ज कर ली है. भारत ने विश्व कप के 17 वें मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दे दी है. जीत के बावजूद भी भारत पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर नहीं आ सका. भारत का नेट रन रेट जीत के बावजूद न्यूजीलैंड से कम रहा. भारत पॉइंट्स टेबल पर +1.659 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 257 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारत ने 41.3 ओवर में विराट के विनिंग छक्के के साथ इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना 48वां वनडे शतक लगाया और कई रिकॉर्ड तोड़े. विराट ने नाबाद 103 (97) रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे. विराट मैदान पर उतरते के साथ ही आक्रामक नजर आ रहे थे. पिच पर उन्होंने आते के साथ बल्ले से गेंद पर प्रहार करना शुरू कर दिया था. जिसके परिणाम स्वरूप भारत विराट के शतक एक साथ मैच भी जीत गया. प्रशंसकों ने बांग्लादेश को उनके खराब प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल किया और वाइड न देने के लिए रिचर्ड केटलबोरो पर मीम्स बनाए. यहां कुछ प्रतिक्रिया दी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >