आईसीसी रैंकिंग: हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में एंट्री, न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी बनी नंबर-1 ऑलराउंडर

आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को बड़ा फायदा हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक के दम पर वह 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं. अब टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में भारत की तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर नंबर-1 पर बनी हुई हैं.

Women’s T20I Ranking: आईसीसी ने मंगलवार, 9 जून 2026 को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ है. हरमनप्रीत की एंट्री टॉप-10 में हो गई है. वहीं न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद है.

हरमनप्रीत के शामिल होने के बाद अब टॉप-10 में भारत की तीन खिलाड़ी शामिल हो गई है. स्मृति मंधाना पांचवें नंबर पर मौजूद है. वहीं शेफाली वर्मा 7वें स्थान पर है. इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद हरमनप्रीत एक अंक के फायदा के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई है.

महिलाओं की अपडेटेड T20I बैटिंग रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1ऑस्ट्रेलियाजॉर्जिया वोल815
2ऑस्ट्रेलियाबेथ मूनी788
3दक्षिण अफ्रीकालॉरा वोल्वार्ड्ट786
4वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज764
5भारतस्मृति मंधाना740
6ऑस्ट्रेलियाताहलिया मैक्ग्रा729
7भारतशेफाली वर्मा709
8न्यूजीलैंडअमेलिया केर703
9श्रीलंकाचमारी अटापट्टू700
10भारतहरमनप्रीत कौर655

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-2 में बनी हुई हैं. जबकि तीसरे नंबर साउथ अफ्रीका के लॉरा वोल्वार्ड्ट मौजूद है. चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज बनी हुई है.

महिलाओं की अपडेटेड T20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1न्यूजीलैंडअमेलिया केर478
2वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज473
3श्रीलंकाचमारी अटापट्टू368
4ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर347
5भारतदीप्ति शर्मा344
6आयरलैंडऑर्ला प्रेंडरगास्ट320
7पाकिस्तानफातिमा सना311
8इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन265
9न्यूजीलैंडसोफी डिवाइन255
10श्रीलंकाकविशा दिलहारी225

टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में केर और मैथ्यूज का दबदबा है, लेकिन स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस को भी फायदा हुआ है. बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ हालिया ट्राई-सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह 9 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में मचाया गदर, पहले गेंद से बरपाया कहर फिर बल्ले से दिखाया दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >