भारत बना महिला टी20 चैम्पियन तो खेल में आयेगा बड़ा बदलाव : ब्रेट ली

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का करेंगे समर्थन, लेकिन टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि रविवार को खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप फाइनल में वह अपनी टीम का समर्थन करेंगे, लेकिन अगर भारत चैम्पियन बना तो इससे क्रिकेट के जूनूनी देश में नयी शुरुआत हो सकती है.

ली ने आईसीसी के लिये अपने कालम में लिखा, एक ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर मैं चाहूंगा कि मेग लैनिंग की टीम चैम्पियन बने, लेकिन अगर भारत पहली बार चैम्पियन बनता है तो पहले से ही इस खेल के जूनूनी देश में महिला क्रिकेट को लेकर कई बदलाव आ सकता है.

उन्होंने कहा, जिस तरह की नयी प्रतिभा इस खेल में आ रही है उसे देखते हुए यह बड़ी शुरुआत हो सकती है. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को 16 साल की भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा से निपटने के तरीके को ढूंढना होगा.

उन्होंने कहा, भारत के पास शेफाली के रूप में विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी में से एक है. ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए उसे सस्ते में निपटाना होगा. ली ने कहा, मैं इस सलामी बल्लेबाज से काफी प्रभावित हूं. यह विश्वास कर पाना मुश्किल है कि वह सिर्फ 16 साल की है. वह जिस तरह से गेंद पर प्रहार करती है उससे उसका आत्मविश्वास और क्षमता दिखती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >