Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर

Zainab Abbas: माना जा रहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भारत विरोधी पोस्ट को लेकर विवाद होने के बाद जैनब अब्बास सोमवार को इस देश को छोड़ दिया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस दावे को दावा किया जैनब ने व्यक्तिगत कारणों से भारत छोड़ा है.

1 / 1
Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर
फुल स्क्रीन में देखें

Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर

Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर

आईसीसी डिजिटल टीम के लिए भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) को कवर करने वाली पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) के भारत छोड़ने पर विवाद हो गया है. माना जा रहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भारत विरोधी पोस्ट को लेकर विवाद होने के बाद उन्होंने सोमवार को इस देश को छोड़ दिया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस दावे को दावा किया जैनब ने व्यक्तिगत कारणों से भारत छोड़ा है.

जैनब अब्बास को वर्ल्ड कप 2023 के तीन मैचों को कवर करने के लिए किया था नियुक्त

जैनब अब्बास को पाकिस्तान के हैदराबाद में खेले जाने वाले मैचों सहित तीन मैचों को कवर करने के लिए नियुक्त किया गया था. यह 35 साल की प्रस्तोता छह अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के विश्व कप के पहले मैच के दौरान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मौजूद थी.

आईसीसी ने किया स्पष्ट जैनब को निकाला नहीं गया, निजी कारणों से पाकिस्तान लौटीं

जैनब अब्बास ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर जब यह घोषणा की कि वह भारत में आईसीसी के लिए विश्व कप को कवर करेंगी तब उनके नाम के असत्यापित ‘एक्स’ अकाउंट पर अतीत के कुछ पोस्ट वायरल हो गये. टूर्नामेंट के बीच में भारत से उनके जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज होने के बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया कि जैनब को मेजबान देश से नहीं निकाला गया है. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, जैनब को निर्वासित नहीं किया गया है, वह निजी कारणों से वापस गई है. जैनब पिछले सप्ताह हैदराबाद पहुंची थी. हैदराबाद से उन्हें बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद सहित उन शहरों की यात्रा करनी थी जहां पाकिस्तान को खेलना है.

रमीज राजा और वकार यूनिस भी वर्ल्ड कप के लिए भारत में हैं

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा और वकार यूनिस एकदिवसीय विश्व कप के लिए आईसीसी के कमेंट्री पैनल के हिस्से के रूप में भारत में हैं. पांच अक्टूबर को शुरू हुआ विश्व कप 19 नवंबर तक चलेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 27 सितंबर को हैदराबाद हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ. टीम की सात साल में यह भारत की पहली यात्रा है. कप्तान बाबर आजम सहित क्रिकेटरों ने स्वीकार किया है कि भारत आने के बाद से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >